गोपालगंज के मांझा में महावीरी अखाड़े को लेकर बैठक, हथियार प्रदर्शन और नर्तकी नचाने पर प्रतिबंध

Updated:
विज्ञापन

शांति समिति के बैठक में शामिल जनप्रतिनिधि एवं अखड़ा समिति के लोग

मांझा थाना परिसर में महावीरी अखाड़ा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अखाड़ा संचालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. बैठक में धारदार हथियारों के प्रदर्शन, हाथी-घोड़े लाने और नर्तकी नचाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

Mahaviri Akhada: महावीरी अखाड़े को लेकर रविवार को मांझा थाना परिसर में अखाड़ा संचालकों के साथ बैठक हुई. थानाध्यक्ष निरंजन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महावीरी अखाड़े के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने सभी अखाड़ा संचालकों से निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की. उन्होंने स्पष्ट किया कि अखाड़े में धारदार हथियारों का प्रदर्शन, हाथी-घोड़े लाना तथा नर्तकी नचाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा.

जुलूस में अशांति फैलाने पर होगी कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने कहा कि महावीरी अखाड़े के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति या विवाद की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए. सभी अखाड़ा संचालक जुलूस के दौरान निर्धारित नियमों और प्रशासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें.

उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में अखाड़ा संचालकों और स्थानीय लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.

पुलिस-प्रशासन के साथ सहयोग की अपील

बैठक में अधिकारियों ने अखाड़ा संचालकों से जुलूस के दौरान आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की. साथ ही किसी भी तरह की अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा गया.

बैठक में राजस्व पदाधिकारी गोपाल गिरधर, मुखिया गोरख साह, किताबुदीन गद्दी, ओमप्रकाश प्रसाद, पूर्व मुखिया मनोरंजन सिंह, सरपंच व्यास मुनि शाही, बीडीसी राजकुमार प्रसाद सहित पुलिस पदाधिकारी और विभिन्न अखाड़ों के संचालक मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: सारण के मशरक में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ हैवानियत, सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म; जांच में जुटी पुलिस


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन