गोपालगंज के सेलार खुर्द में विधायक राम सेवक सिंह से मिले ग्रामीण, विकास कार्यों की रखी मांग

Updated:
विज्ञापन

सेलार खुर्द गांव में भ्रमण करते पुर्व मंत्री राम शेवक सिंह

MLA Ram Sevak Singh: हथुआ विधानसभा क्षेत्र के सेलार खुर्द गांव के ग्रामीणों ने विधायक राम सेवक सिंह के सामने अपनी समस्याएं रखीं. उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बुनियादी सुविधाओं की कमी और विकास कार्यों की कमी पर चिंता जताई.

विज्ञापन

MLA Ram Sevak Singh: हथुआ विधानसभा क्षेत्र की पैकौली बदो पंचायत के सेलार खुर्द गांव में पूर्व मंत्री सह जदयू विधायक राम सेवक सिंह के पहुंचने पर ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं उनके समक्ष रखीं. गांव में पहुंचने पर जानकी शरण पाठक, कैलाश पाठक, केदारनाथ पाठक, जवाहर प्रसाद गुप्ता, गोरख गुप्ता, भूखल प्रसाद और राजा राम सिंह सहित कई ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों ने विधायक को पूरे गांव का भ्रमण कराया और गांव की जर्जर स्थिति से अवगत कराया. ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि बुनियादी सुविधाओं के अभाव में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्यों की कमी को लेकर अपनी नाराजगी भी जतायी.

बुनियादी सुविधाओं के लिए विकास कार्य कराने की मांग

ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष गांव की विभिन्न समस्याओं को रखते हुए आवश्यक विकास कार्य कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि लंबे समय से कई बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है.

ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद विधायक राम सेवक सिंह ने गांव का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया और लोगों से समस्याओं की जानकारी ली.

उपेक्षित विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आश्वासन

विधायक राम सेवक सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि गांव की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जायेगा. उन्होंने कहा कि उपेक्षित पड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने की दिशा में आवश्यक पहल की जायेगी.

Also Read : गोपालगंज का सिंहासनी धाम क्यों है खास? आज भी मौजूद हैं 208 कुएं और 208 पोखर, पांडवों के राजसूय यज्ञ से जुड़ी है मान्यता


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन