गोपालगंज के श्रीपुर में शराब तस्करों का नया पैंतरा, कब्रिस्तान में छिपा रखी थी 117 लीटर शराब, पुलिस ने फेरा पानी
श्रीपर थाने का बोर्ड
श्रीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर बतरहां गांव के पास कब्रिस्तान से 117 लीटर देसी शराब जब्त की है. तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए. पुलिस उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
Gopalganj News: श्रीपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर बतरहां गांव के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 117 लीटर देसी शराब बरामद की. हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये. पुलिस अब फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है.
आपके शहर में
कब्रिस्तान के पास छिपाकर रखी गयी थी शराब
श्रीपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शाहपुर बतरहां गांव के पास स्थित कब्रिस्तान के आसपास भारी मात्रा में देसी शराब छिपाकर रखी गयी है. शराब की खेप को तस्करी के लिए आगे भेजे जाने की तैयारी थी.
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने चिन्हित स्थान पर छापेमारी की. पुलिस के पहुंचने की आहट मिलते ही वहां मौजूद तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर झाड़ियों की ओर भाग निकले.
तलाशी में मिली 117 लीटर शराब
तस्करों के फरार होने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान वहां छिपाकर रखी गयी 117 लीटर अवैध देसी शराब बरामद हुई. पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार तस्करों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने जल्द ही फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए