सावन 2026 : थावे और गोपालगंज होकर चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव, देखें पूरा शेड्यूल

सावन माह में देवघर के लिए थावे से होकर गुजरेगी विशेष मेला गाड़ी
Shravani Mela Special Train : सावन 2026 के दौरान देवघर में लगने वाले श्रावणी मेले के लिए रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु एक विशेष मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन बढ़नी से देवघर तक प्रतिदिन संचालित होगी और थावे व गोपालगंज जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे यात्रा सुगम होगी.
Shravani Mela Special Train : सावन 2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने बढ़नी-देवघर अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन थावे और गोपालगंज होकर प्रतिदिन संचालित होगी, जिससे यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक रेल सेवा मिलेगी.
श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का होगा संचालन
सावन माह में देवघर में लगने वाले श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 05028/05027 बढ़नी-देवघर-बढ़नी अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी सुमीत कुमार के अनुसार यह विशेष ट्रेन बढ़नी से 29 जुलाई से 29 अगस्त तक तथा देवघर से 29 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रतिदिन कुल 33 फेरों के लिए संचालित की जाएगी.
थावे और गोपालगंज होकर पहुंचेगी देवघर
जानकारी अनुसार, 05028 बढ़नी-देवघर अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष गाड़ी 29 जुलाई से 29 अगस्त तक प्रतिदिन बढ़नी से 15.20 बजे प्रस्थान कर शोहरतगढ़ से 16.10 बजे, सिद्धार्थनगर से 16.29 बजे, आनन्दनगर से 16.54 बजे, गोरखपुर से 17.50 बजे, कप्तानगंज से 18.47 बजे, रामकोला से 19.12 बजे, पडरौना से 19.30 बजे, तमकुही रोड से 20.00 बजे, थावे से 21.00 बजे, गोपालगंज से 21.22 बजे, दिघवा दुबौली से 22.09 बजे, मशरख से 22.43 बजे, मढ़ौरा से 23.10 बजे, खैरा से 23.50 बजे, दूसरे दिन दिघवारा से 00.47 बजे, सोनपुर से 01.15 बजे हाजीपुर से 01.30 बजे, देसरी से 01.57 बजे, शाहपुर पटोरी से 02.25 बजे, बछवारा से 02.57 बजे, बरौनी से 03.45 बजे, बेगुसराय से 04.05 बजे, साहिबपुर कमाल से 04.37 बजे, मुंगेर से 07.00 बजे, सुलतानगंज से 08.25 बजे, भागलपुर से 09.05 बजे, बरहट से 10.05 बजे तथा बांका से 10.45 बजे छूटकर देवघर 13.00 बजे पहुँचेगी.
वापसी में सुबह पहुंचेगी गोपालगंज और थावे
वापसी यात्रा में 05028 देवघर-बढ़नी अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष गाड़ी 29 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रतिदिन देवघर से 18.45 बजे प्रस्थान कर बांका से 19.40 बजे, बरहट से 20.03 बजे, भागलपुर से 21.03 बजे, सुलतानगंज से 21.30 बजे, मुंगेर से 23.20 बजे, साहिबपुर कमाल से 23.45 बजे दूसरे दिन बेगुसराय से 00.15 बजे, बरौनी से 00.55 बजे, बछवारा से 01.17 बजे, शाहपुर पटोरी से 01.50 बजे, देसरी से 02.12 बजे, हाजीपुर से 02.50 बजे, सोनपुर से 03.02 बजे, दिघवारा से 03.30 बजे, खैरा से 05.22 बजे, मढ़ौरा से 06.02 बजे, मशरख से 06.40 बजे, दिघवा दुबौली 07.14 बजे, गोपालगंज से 08.06 बजे, थावे से 09.10 बजे, तमकुही रोड से 09.42 बजे, पड़रौना से 10.12 बजे, रामकोला से 10.30 बजे, कप्तानगंज से 10.55 बजे, गोरखपुर से 11.50 बजे, आनन्दनगर से 12.45 बजे, सिद्धार्थनगर से 13.40 बजे तथा शेाहरतगढ़ से 14.02 बजे छूटकर बढ़नी 15.15 बजे पहुँचेगी.
16 अनारक्षित कोचों के साथ चलेगी विशेष ट्रेन
रेलवे प्रशासन के अनुसार इस श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन में कुल 16 अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे. इनमें शयनयान एवं साधारण द्वितीय श्रेणी के 14 कोच तथा दो एसएलआर कोच शामिल रहेंगे. इससे सावन के दौरान देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है.
श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत
रेलवे का मानना है कि सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक रहती है. ऐसे में इस श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के संचालन से थावे, गोपालगंज और आसपास के जिलों के यात्रियों को सीधी रेल सुविधा मिलेगी तथा नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव भी कम होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










