गोपालगंज : मीरगंज में बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, जेवर, साड़ियां और पीतल के बर्तन ले उड़े चोर

Updated:
विज्ञापन

चोरी की जानकारी देती पीड़ित महिला

Mirganj Theft Worth Lakhs : गोपालगंज के मीरगंज में चोरों ने एक बार फिर बंद घरों को निशाना बनाया है. अमठा गांव में एक घर से लाखों रुपये के गहने, कीमती साड़ियां और बर्तन चोरी हो गए. इस घटना से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है.

विज्ञापन

Mirganj Theft Worth Lakhs : गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के अमठा (लाइन बाजार) गांव में चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के जेवर, कपड़े, बर्तन और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम

पीड़ित प्रभात कुमार ने मीरगंज थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने बताया कि उनके ससुराल का घर अमठा (लाइन बाजार) गांव में स्थित है. शनिवार सुबह सूचना मिली कि घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है. मौके पर पहुंचने पर देखा कि चोर ताला तोड़कर घर के अंदर घुस चुके थे और कमरे का सामान बिखरा पड़ा था.

जेवर, साड़ियां और पीतल के बर्तन समेत लाखों का सामान चोरी

पीड़ित के अनुसार चोर घर से सोने के दो जोड़ी झुमके, दो सोने की अंगूठियां, चांदी की दो पायल, 55 से 60 कीमती साड़ियां, पीतल के बर्तन तथा अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए. चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है.

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में बढ़ी चिंता

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं. उनके अनुसार पिछले कुछ दिनों में चार से पांच बंद घरों में इसी तरह चोरी की वारदात हुई है. इससे पहले एक मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन इसके बावजूद चोरी की घटनाओं पर पूरी तरह रोक नहीं लग सकी है.

पुलिस ने शुरू की जांच, ग्रामीणों ने बढ़ाई गश्त की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है. लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने और चोरी की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Also Read : गोपालगंज समेत बिहार के स्कूलों में स्वच्छता की पाठशाला, मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बच्चों को मिला प्रशिक्षण


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन