गोपालगंज थावे मंदिर में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली पर एसपी सख्त, गड़बड़ी मिली तो होगी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

पुलिस कप्तान के समीक्षा के बाद सुरक्षा को लेकर मुस्तैद पुलिस के जवान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज के थावे मंदिर में पार्किंग के नाम पर हो रही अवैध वसूली पर पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाया है. श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर की गरिमा बनाए रखने के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं.

विज्ञापन

Gopalganj Thave Mandir : बिहार के प्रमुख सिद्धपीठ थावे मंदिर में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली और गड़बड़ी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी. रविवार को थावे मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था की समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिये. एसपी ने मंदिर के प्रबंधक और सहायक प्रबंधक को भी चेतावनी देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर की गरिमा से किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए.

विज्ञापन

पार्किंग के नाम पर वसूली मिली तो होगी कार्रवाई

एसपी ने कहा कि पार्किंग या किसी अन्य व्यवस्था के नाम पर निर्धारित शुल्क के अलावा अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को ऐसी शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेने का निर्देश दिया.

पुलिस कप्तान ने स्पष्ट किया कि पार्किंग के लिए चिन्हित स्थल पर ही अधिकृत ठेकेदार को राशि लेने का अधिकार है. इसके अलावा किसी अन्य स्थान पर वसूली की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाये. उन्होंने पहले से दर्ज मामलों की भी समीक्षा करने तथा संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये.

मंदिर की मर्यादा बनाये रखने की अपील

एसपी ने कहा कि थावे मंदिर लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है. यहां दूर-दराज से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में प्रत्येक श्रद्धालु के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए. मंदिर परिसर की मर्यादा हर हाल में बनाये रखने की जरूरत है.

उन्होंने मंदिर के प्रबंधक और सहायक प्रबंधक को भी व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा किसी तरह की गड़बड़ी सामने आने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.

24 घंटे निगरानी का निर्देश

समीक्षा के दौरान एसपी ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया. उन्होंने पुलिस बल को अलर्ट रहने और मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र में 24 घंटे निगरानी रखने का निर्देश दिया. संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखने को कहा गया.

मंदिर परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों को भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने पार्किंग व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े अन्य इंतजामों का भी निरीक्षण किया.

थानेदार और मंदिर टीओपी प्रभारी को कड़ा निर्देश

पुलिस कप्तान ने बताया कि थानेदार और मंदिर टीओपी प्रभारी को अवैध वसूली की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि निर्धारित पार्किंग स्थल के अलावा किसी अन्य जगह पर राशि वसूलने की शिकायत मिलती है तो उसे गंभीरता से लिया जायेगा.

समीक्षा के बाद मंदिर परिसर और आसपास पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गयी है. सुरक्षा में तैनात जवानों को श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने को कहा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन