गोपालगंज इंजीनियरिंग कॉलेज में गूंजा 'नशा मुक्त भारत' का संकल्प, छात्रों ने देखा PM का लाइव संबोधन

नशा के खिलाफ संकल्प लेते छात्र
Drug-Free Youth Campaign : गोपालगंज राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में नशा मुक्त युवा, विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहाँ छात्रों ने नशा न करने की शपथ ली।
Drug-Free Youth Campaign : गोपालगंज के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया.
प्रधानमंत्री के संबोधन का देखा गया लाइव प्रसारण
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन का लाइव प्रसारण महाविद्यालय परिसर में दिखाया गया. सभी प्रतिभागियों ने ध्यानपूर्वक संबोधन सुना और नशामुक्त भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी का संकल्प दोहराया.
विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से किया गया जागरूक
लाइव प्रसारण से पहले विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई. उन्हें बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, भविष्य, परिवार और समाज पर गंभीर असर डालता है. साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया.
नवप्रवेशित छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
कार्यक्रम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के साथ अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया. सभी ने प्रधानमंत्री का संबोधन देखा और नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया.
सभी ने ली नशा मुक्ति की शपथ
कार्यक्रम के समापन पर छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों और कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई. सभी ने स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया.
प्राचार्य सहित कई शिक्षक रहे मौजूद
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम सागर सिंह, डॉ. कमलेश सिंह, प्रो. सोमा श्रीवास्तव, प्रो. अमित कुमार, प्रो. पंकज चौरसिया सहित अन्य प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.
Also Read : गोपालगंज : मजदूरी पर जा रहे 50 वर्षीय साइकिल सवार की मौत, टक्कर मारकर फरार हुआ चालक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











