गोपालगंज में दो घरों में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार; चोरी के आभूषण बरामद

Updated:
विज्ञापन

AI से बनाई गई तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

श्रीपुर थाना क्षेत्र में हुए दोहरे चोरीकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और चोरी हुए आभूषण भी बरामद कर लिए गए हैं. जानिए कैसे सुलझी यह गुत्थी.

विज्ञापन

श्रीपुर थाना क्षेत्र के दुबे बतरहा गांव में तीन सितंबर को दो घरों में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में सिवान से रिमांड पर लिये गये मजिरवा खुर्द निवासी सुजीत कुमार उर्फ फेंकू की निशानदेही पर उसके कथित सहयोगी अली हुसैन को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार दोनों की निशानदेही पर चोरी के आभूषण भी बरामद किये गये हैं.

विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर घरों की रेकी के बाद चोरी का आरोप

हथुआ के प्रभारी एसडीपीओ राजकुमार साह ने गुरुवार को श्रीपुर थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपितों से चोरी की घटनाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं. पुलिस के अनुसार आरोपित स्थानीय स्तर पर घरों को चिन्हित करने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम देते थे.

पुलिस के मुताबिक, सुजीत कुमार से पूछताछ के दौरान चोरी के बाद आभूषणों को बेचने से संबंधित जानकारी सामने आयी. इसके आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की.

चंदन ज्वेलर्स में बेचे गये थे चोरी के आभूषण

पुलिस के अनुसार तीन सितंबर को दुबे बतरहा गांव में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपितों ने चोरी के आभूषण मजिरवा स्थित चंदन ज्वेलर्स में बेचे थे. इस जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने चंदन ज्वेलर्स की दुकान और उसके संचालक नीरज वर्मा के घर पर छापेमारी की.

हालांकि छापेमारी के दौरान नीरज वर्मा घर पर नहीं मिला. पुलिस के अनुसार नीरज वर्मा सिवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र में दर्ज एक अन्य चोरीकांड में गिरफ्तार है. श्रीपुर थाना क्षेत्र के दुबे बतरहा चोरीकांड में भी उसे आरोपित बनाया जा रहा है.

पायल, नाक और कान के आभूषण बरामद

पुलिस ने बताया कि बरामद चोरी के आभूषणों में पायल के अलावा नाक और कान में पहने जाने वाले गहने शामिल हैं. बरामदगी के बाद पुलिस अब चोरी के सामान की खरीद-बिक्री और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

अन्य आरोपितों की भूमिका की जांच जारी

पुलिस के अनुसार मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. चोरी की घटना में शामिल अन्य आरोपितों और चोरी के आभूषणों की खरीद-बिक्री से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन