गोपालगंज: श्रावणी शिव महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर बनी कार्ययोजना

Author Manish Raj|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

श्रावणी शिव महोत्सव और जलाभिषेक को लेकर बैठक की तस्वीर. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gopalganj News: गोपालगंज के सिंहासिनी धाम में श्रावणी शिव महोत्सव के आयोजन को लेकर प्रशासनिक बैठक संपन्न हुई. बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं पर विशेष जोर दिया गया. 30 जुलाई को भव्य कलशयात्रा का आयोजन होगा.

विज्ञापन

Gopalganj News: बैकुंठपुर प्रखंड के सिंहासिनी धाम स्थित बाबा धनेश्वर नाथ शिव मंदिर में सावन माह के दौरान आयोजित होने वाले श्रावणी शिव महोत्सव एवं जलाभिषेक को लेकर सोमवार को मंदिर परिसर में प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई. बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, साफ-सफाई तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई.

विज्ञापन

सुरक्षा और सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा

बैठक में एसडीपीओ सदर-2 राजेश कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर रामबाबू कुमार, बीडीओ नंदकिशोर साह, सीओ शिवम श्रीवास्तव तथा थानाध्यक्ष अंकित कुमार पासवान मौजूद रहे. अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में सुरक्षा, शांति व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, स्वास्थ्य शिविर और यातायात प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की.

सीसीटीवी, पुलिस बल और स्वयंसेवकों की होगी तैनाती

बीडीओ नंदकिशोर साह ने कहा कि जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी तथा नियमित पुलिस गश्त की व्यवस्था रहेगी. इसके साथ ही महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की भी पर्याप्त संख्या में तैनाती की जाएगी.

अफवाहों से बचने की अपील

सीओ शिवम श्रीवास्तव ने श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा-अर्चना करने की अपील की. बैठक में निर्णय लिया गया कि श्रावणी शिव महोत्सव को पूरी तरह व्यवस्थित, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा.

30 जुलाई को निकलेगी कलशयात्रा

बैठक के दौरान मंदिर के पुजारी एवं पूजा समिति के सदस्यों ने प्रशासन को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. इस अवसर पर जानकारी दी गई कि श्रावणी शिव महोत्सव के तहत 30 जुलाई को भव्य कलशयात्रा निकाली जाएगी.

बैठक में मंदिर के पुजारी लालबाबू गिरि, प्रेमनारायण गिरी, पवन गिरी, दीपक पुरी, चंदन पुरी, भीम गिरी, श्रवण गिरी, जयनाथ गिरी, देवेंद्र सिंह सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन