gopalganj news : प्री से आठवीं तक के स्कूल अब छह जनवरी तक बंद

Updated:
विज्ञापन
gopalganj news : प्री से आठवीं तक के स्कूल अब छह जनवरी तक बंद

gopalganj news : लगातार बढ़ रही ठंड व शीतलहर को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

विज्ञापन

gopalganj news : गोपालगंज. जिले में लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल बंद रखने की अवधि बढ़ा दी है. जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा के आदेश पर जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में प्री-स्कूल से कक्षा आठवीं तक की पढ़ाई छह जनवरी तक पूरी तरह बंद रहेगी. इसके साथ ही सभी प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है. जिला प्रशासन ने जारी आदेश में कहा है कि सुबह और शाम के समय अत्यधिक ठंड, कोहरा और गिरते तापमान के कारण छोटे बच्चों के बीमार पड़ने की आशंका बढ़ गयी है. ऐसे में बच्चों को शीतलहर के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है. हालांकि कक्षा नौवीं से ऊपर की कक्षाओं का संचालन स्थगित नहीं किया गया है. इन कक्षाओं की पढ़ाई सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक सीमित समय में संचालित करने का निर्देश दिया गया है. पहले से निर्धारित परीक्षाएं और विशेष कक्षाएं इस आदेश से मुक्त रहेंगी. आंगनबाड़ी केंद्र दोपहर 12 बजे से दो बजे तक केवल पका हुआ भोजन वितरण के लिए खोले जायेंगे. जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक सावधानी बरतें और जारी निर्देशों का पालन करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन