गोपालगंज में उर्वरक विक्रेताओं ने उठायी मांग, गोदाम तक खाद पहुंचने के बाद ही हो उठाव; नई कमेटी गठित

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल दुकानदार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज में उर्वरक विक्रेताओं की बैठक में प्रखंड अध्यक्ष के रूप में सौरभ रंजन सिंह को मनोनीत किया गया. बैठक में एफओआर व्यवस्था के तहत खाद के उठाव और विक्रेताओं की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई.

विज्ञापन

Gopalganj News : मांझा प्रखंड के ई-किसान भवन में शुक्रवार को उर्वरक विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में प्रखंड उर्वरक विक्रेता संघ की नयी कमेटी का गठन किया गया. उपस्थित विक्रेताओं ने सर्वसम्मति से सौरभ रंजन सिंह को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया. इस दौरान उर्वरक के एफओआर व्यवस्था के तहत उठाव और विक्रेताओं की समस्याओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गयी.

विज्ञापन

पांच उपाध्यक्ष समेत पदाधिकारियों का मनोनयन

संघ के उपाध्यक्ष पद पर अवधेश मांझी, संदीप सिंह, संजीव प्रसाद और रामाजी प्रसाद समेत पांच लोगों को मनोनीत किया गया. वहीं प्रभाकर कुमार द्विवेदी को सचिव, विजय प्रसाद को महासचिव और सुगम कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी. इसके अलावा छह लोगों को सदस्य और सक्रिय सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया.

नवगठित कमेटी के पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और उर्वरक विक्रेताओं से जुड़ी समस्याओं को उचित माध्यम से विभाग के समक्ष रखने की बात कही.

एफओआर व्यवस्था के तहत गोदाम तक खाद पहुंचाने की मांग

बैठक में उर्वरकों के एफओआर यानी फ्री ऑन रोड व्यवस्था के तहत उठाव को लेकर भी चर्चा हुई. विक्रेताओं ने कहा कि एफओआर व्यवस्था के तहत उर्वरक उनके गोदाम तक पहुंचने के बाद ही उसका उठाव किया जाना चाहिए.

विक्रेताओं का कहना था कि यदि उर्वरक उनके गोदाम तक उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो उसका उठाव करना उनके लिए संभव नहीं है. इस व्यवस्था को लेकर आ रही समस्या से प्रखंड कृषि पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराने पर भी विचार किया गया.

खुदरा उर्वरक विक्रेता संघ के गठन पर भी चर्चा

बैठक में खुदरा उर्वरक विक्रेता संघ के गठन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया. विक्रेताओं ने संगठन के माध्यम से अपनी समस्याओं को एकजुट होकर विभाग तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए आगे की रणनीति तय करने की बात कही.

बैठक में शामिल दुकानदार | Prabhat Khabar Network
बैठक में शामिल दुकानदार | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन