गोपालगंज में छात्राओं को सिखाये गये सुरक्षा के उपाय, ‘सखी वार्ता’ में बाल विवाह और दहेज के खिलाफ दिलायी शपथ

Updated:
विज्ञापन

फोटो 500 : छात्राओं को टिप्स देती बाल विकास निगम की टीम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामस्वरूप सिंह बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम का आयोजन हुआ. छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया.

विज्ञापन

Gopalganj News : महिला एवं बाल विकास निगम के तहत प्रखंड के बड़ा बढ़ेयां स्थित रामस्वरूप सिंह बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में विशेष ‘सखी वार्ता’ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बाल विकास और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी टीम ने छात्राओं से संवाद कर उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया.

विज्ञापन

छात्राओं को बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ किया जागरूक

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों और छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करना रहा. टीम ने छात्राओं को शिक्षा के महत्व के साथ स्वास्थ्य, पोषण और व्यक्तिगत स्वच्छता से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी.

विद्यालय की शिक्षिका संगीता दुबे, अर्चना और एचएम अशरफ अली के नेतृत्व में छात्राओं से सीधा संवाद किया गया. टीम के सदस्यों ने छात्राओं को विभिन्न परिस्थितियों में अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग रहने के टिप्स दिये.

हिंसा की स्थिति में कानूनी और चिकित्सा सहायता की जानकारी

टीम ने बताया कि हिंसा या किसी विषम परिस्थिति का सामना करने वाली महिलाओं और लड़कियों को मुफ्त कानूनी, चिकित्सा और मानसिक सहायता उपलब्ध करायी जाती है. आपात स्थिति में 181 महिला हेल्पलाइन और 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर संपर्क करने की जानकारी भी दी गयी.

इसके अलावा बाल विवाह रोकथाम अधिनियम और घरेलू हिंसा से बचाव से जुड़े कानूनों को छात्राओं को सरल भाषा में समझाया गया. किशोरावस्था में स्वास्थ्य देखभाल, संतुलित पोषण और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व पर भी चर्चा की गयी.

छात्राओं ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लिया संकल्प

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं. छात्राओं ने टीम की ओर से दी गयी जानकारी को ध्यानपूर्वक सुना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया. छात्राओं ने बाल विवाह जैसी कुरीतियों को रोकने और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की बात कही.

विद्यालय प्रशासन ने महिला एवं बाल विकास निगम की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से छात्राओं में अपने अधिकारों और सुरक्षा को लेकर समझ बढ़ती है तथा उनका आत्मविश्वास मजबूत होता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन