गोपालगंज: जमुनहां बाजार में PNB शाखा खोलने की मांग, सांसद मनोज तिवारी ने लिखा पत्र

सांसद मनोज तिवारी जमुनहां बाजार | Prabhat Khabar Network
गोपालगंज जिले के जमुनहां बाजार में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की नई शाखा खोलने की मांग जोर पकड़ रही है. सांसद मनोज तिवारी ने क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखकर क्षेत्रवासियों की बैंकिंग समस्याओं को उजागर किया है. नई शाखा खुलने से हजारों लोगों को होगा लाभ.
Jamunaha Bazaar PNB Branch : गोपालगंज जिले के पंचदेवरी प्रखंड के जमुनहां बाजार में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की नई शाखा खोलने की मांग तेज हो गयी है. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी ने पीएनबी के क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखकर नई शाखा खोलने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.
Manoj Tiwari PNB Letter : 15-20 गांवों के लोग एक ही बैंक पर निर्भर
सांसद मनोज तिवारी ने अपने पत्र में बताया कि जमुनहां बाजार और आसपास के करीब 15 से 20 गांवों के लोग बैंकिंग सेवाओं के लिए केवल एक ग्रामीण बैंक की शाखा पर निर्भर हैं. इसके कारण प्रतिदिन भारी भीड़ रहती है और ग्राहकों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है. सामाजिक कार्यकर्ता एवं सांसद के निजी सचिव अंबिकेश पांडेय ने क्षेत्र की समस्याओं से सांसद को अवगत कराया, जिसके बाद उन्होंने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया.
Gopalganj Banking News : किसान, महिलाएं और छात्रों को सबसे ज्यादा परेशानी
पत्र में सांसद ने कहा कि बैंक में कर्मचारियों की कमी और डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं के कमजोर होने से किसानों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, छात्र-छात्राओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बढ़ती आबादी और वित्तीय लेन-देन के कारण मौजूदा बैंक शाखा पर कार्यभार लगातार बढ़ रहा है.
PNB Branch Gopalganj : नई शाखा से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बड़ा फायदा
सांसद मनोज तिवारी ने पीएनबी प्रबंधन से कहा कि जमुनहां बाजार में नई शाखा खुलने से बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी, वित्तीय समावेशन को मजबूती मिलेगी और डिजिटल बैंकिंग को भी बढ़ावा मिलेगा. साथ ही स्थानीय व्यापार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी, जिससे हजारों लोगों को अपने घर के पास ही बेहतर बैंकिंग सुविधाएं मिल सकेंगी.
Gopalganj News : सांसद की पहल से क्षेत्र में बढ़ी उम्मीदें
सांसद ने पीएनबी के अधिकारियों से जमुनहां बाजार में नई शाखा खोलने की व्यवहार्यता का आकलन कर जल्द आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है. इस पहल के बाद क्षेत्र के लोगों में नई बैंक शाखा खुलने की उम्मीद जगी है और स्थानीय लोगों ने सांसद के प्रयास की सराहना की है.
Also Read : निजी स्कूलों की मनमानी पर सरकार सख्त, शिक्षा मंत्री बोले- अवैध वसूली किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










