गोपालगंज के किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई जानकारी, वैज्ञानिकों ने बताए अधिक उत्पादन के आसान उपाय

Updated:
विज्ञापन

कृषक वैज्ञानिक वार्तालाप में जानकारी देते कृषि अधिकार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Farmer-Scientist Interaction Programme : कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने गोपालगंज में किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी दी. विशेष रूप से अरहर की खेती और मेड़ों पर इसकी खेती के फायदों पर जोर दिया गया, जिससे किसान अपनी आय बढ़ा सकें.

विज्ञापन

Farmer-Scientist Interaction Programme : गोपालगंज जिला कृषि कार्यालय के प्रशिक्षण हॉल में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के सौजन्य से शारदीय (खरीफ) मौसम को लेकर कृषक वैज्ञानिक वार्तालाप कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को मौसम आधारित खेती, आधुनिक कृषि तकनीक और कृषि से जुड़े नवीन वैज्ञानिक उपायों की जानकारी उपलब्ध कराना था.

विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने बताए आधुनिक खेती के प्रभावी तरीके.

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), सिपाय के वैज्ञानिकों और कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं का समाधान किया. विशेषज्ञों ने कृषि यांत्रिकीकरण, फसलों में लगने वाले रोगों की रोकथाम, उन्नत खेती की तकनीक तथा उत्पादन बढ़ाने के वैज्ञानिक उपायों पर विस्तार से जानकारी दी.

अरहर की खेती और फसल प्रबंधन पर दिया गया विशेष जोर

जिला कृषि पदाधिकारी (डीएओ) ललन कुमार सुमन ने किसानों को अरहर फसल के प्रत्यक्षण तथा खेत की मेड़ों पर अरहर की खेती करने के लाभ बताए. उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तरीके अपनाकर किसान बेहतर उत्पादन और अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं.

पशुओं के टीकाकरण और रोगों से बचाव की दी जानकारी

जिला पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने पशुओं के नियमित टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने गलाघोंटू सहित अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए किसानों से समय पर टीकाकरण कराने की अपील की.

आत्मा योजना के लाभ उठाने के लिए किया प्रेरित

उप परियोजना निदेशक (आत्मा) विवेक गुप्ता ने किसानों को आत्मा योजना के तहत संचालित कृषक प्रशिक्षण एवं कृषक परिभ्रमण कार्यक्रमों का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से किसान नई तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बना सकते हैं.

75 प्रतिभागियों ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा

कार्यक्रम में डीएओ ललन कुमार सुमन, उप परियोजना निदेशक (आत्मा) विवेक गुप्ता, वरीय वैज्ञानिक डॉ. अनुपमा कुमारी, एसएमएस जीप्रिया दास, एसएमएस इंजीनियर नवीन कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी, अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी जितेन्द्र वर्मा, सहायक निदेशक (पौधा संरक्षण) पारस देव तथा सहायक निदेशक सह जिला कृषि विपणन पदाधिकारी हेमंत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. जिले के सभी प्रखंडों से बीटीएम, एटीएम और किसानों सहित कुल 75 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में भाग लिया.

Also Read : सावन 2026 : थावे और गोपालगंज होकर चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव, देखें पूरा शेड्यूल


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन