फुलवरिया पुलिस ने हत्या के प्रयास में फरार आरोपित को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
फुलवरिया पुलिस ने हत्या के प्रयास में फरार आरोपित को किया गिरफ्तार

फुलवरिया. स्थानीय थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक नामजद आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

फुलवरिया. स्थानीय थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक नामजद आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष जय हिंद यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित पैकौली बद्दों गांव का निवासी हीरालाल राम का पुत्र गोविंद कुमार राम है. बताया गया कि कुछ दिन पूर्व क्षेत्र में आयोजित एक ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान कुर्सी को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था. इस मामूली विवाद ने धीरे-धीरे उग्र रूप ले लिया और मारपीट हिंसक झड़प में तब्दील हो गयी. इस दौरान गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की जान बचाना मुश्किल हो गया था. इसके आधार पर आरोपित गोविंद कुमार राम के विरुद्ध हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. घटना के बाद से ही आरोपित फरार चल रहा था. पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन