गोपालगंज के कटेया सीएचसी में दो माह से गैस की दवा नहीं, मरीजों को बाजार से खरीदनी पड़ रही दवा

Updated:
विज्ञापन

खबर का फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कटेया सीएचसी में दो माह से गैस की दवा उपलब्ध न होने से मरीज़ परेशान हैं. उन्हें मजबूरी में बाजार से दवा खरीदनी पड़ रही है. स्वास्थ्य विभाग से नियमित आपूर्ति की मांग.

विज्ञापन

gas medicine shortage: कटेया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में पिछले करीब दो माह से गैस की दवा उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ओपीडी में चिकित्सक से जांच कराने के बाद मरीज जब दवा लेने अस्पताल के काउंटर पर पहुंचते हैं, तो उन्हें अन्य उपलब्ध दवाएं तो मिल जाती हैं, लेकिन गैस की दवा नहीं मिल रही है. ऐसे में मरीजों को मजबूर होकर यह दवा बाजार से खरीदनी पड़ रही है.

विज्ञापन

रोजाना बड़ी संख्या में पहुंचते हैं मरीज

बताया जाता है कि कटेया के रेफरल अस्पताल को अपग्रेड कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वरूप दिया गया है. अस्पताल में प्रतिदिन ओपीडी संचालित होती है, जहां कटेया और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं. चिकित्सक जांच के बाद मरीजों को आवश्यक दवाएं लिखते हैं. इसके बाद मरीज अस्पताल के दवा काउंटर से दवा लेने पहुंचते हैं.

अन्य दवाएं मिल रहीं, गैस की दवा का इंतजार

अस्पताल के दवा काउंटर पर उपलब्ध दवाएं मरीजों को दी जा रही हैं, लेकिन गैस की दवा पिछले करीब दो माह से उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आ रही है. नियमित दवा आपूर्ति होने के बावजूद इस जरूरी दवा की उपलब्धता नहीं होने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है. आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बाहर से दवा खरीदने पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है.

जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में भवन और आधुनिक सुविधाओं का विस्तार तभी सार्थक होगा, जब मरीजों को इलाज के साथ जरूरी दवाएं भी अस्पताल से उपलब्ध हों. लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से सीएचसी में सभी आवश्यक दवाओं की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर निर्भर मरीजों को दवा के लिए निजी दुकानों का सहारा नहीं लेना पड़े.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन