गोपालगंज के हथुआ में पहला डेंगू मरीज मिला, महाराष्ट्र से लौटे युवक की जांच में संक्रमण की पुष्टि

Updated:
विज्ञापन

अनुमंडलीय अस्पताल हथुआ में मरीजों की भीड़

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हथुआ में इस सीजन का पहला डेंगू पॉजिटिव मरीज मिला. महाराष्ट्र से लौटे युवक की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई. जानें डेंगू के लक्षण और बचाव के उपाय.

विज्ञापन

Dengue case Hathua: रामदुलारी अनुमंडलीय अस्पताल, हथुआ में इस सीजन का पहला डेंगू पॉजिटिव मरीज मिला है. मरीज की पहचान हथुआ थाना क्षेत्र के आटवां दुर्ग गांव निवासी अर्जुन कुमार, पिता जयराम भगत के रूप में हुई है. वह महाराष्ट्र में रहकर काम करते थे. वहीं उन्हें बुखार आया था. स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर वह अपने पैतृक गांव लौट आए.

विज्ञापन

जांच के बाद डेंगू संक्रमण की हुई पुष्टि

गांव लौटने के बाद अर्जुन कुमार ने रामदुलारी अनुमंडलीय अस्पताल में अपनी जांच करायी. जांच रिपोर्ट में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई. इसके बाद चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज शुरू किया गया. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीज की स्थिति फिलहाल स्थिर है.

बुखार होने पर तुरंत कराएं जांच

चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि लगातार बुखार, शरीर में दर्द या डेंगू से जुड़े अन्य लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें और तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच कराएं. साथ ही घर और आसपास जलजमाव नहीं होने देने की सलाह दी गयी है. मच्छरों से बचाव के लिए भी आवश्यक सावधानी बरतने को कहा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन