अपराध नियंत्रण को लेकर जिलेभर में चलता रहा रात्रि गश्ती और ड्यूटी चेकिंग अभियान

Author Manish raj
Updated:
विज्ञापन
अपराध नियंत्रण को लेकर जिलेभर में चलता रहा रात्रि गश्ती और ड्यूटी चेकिंग अभियान

गोपालगंज. पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से रात्रि गश्ती एवं ओडी ड्यूटी चेकिंग अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

गोपालगंज. पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से रात्रि गश्ती एवं ओडी ड्यूटी चेकिंग अभियान चलाया गया. इस क्रम में प्रभारी हिंदी शाखा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय गोपालगंज द्वारा बरौली थाना एवं माधोपुर थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती एवं ड्यूटी की सघन जांच की गयी. वहीं प्रभारी विधि शाखा एवं पर्यवेक्षी पदाधिकारी के द्वारा नगर थाना एवं जादोपुर थाना अंतर्गत रात्रि गश्ती एवं ओडी ड्यूटी चेकिंग की गयी. जांच के दौरान थाना क्षेत्रों में तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की उपस्थिति, सतर्कता तथा गश्ती व्यवस्था का निरीक्षण किया गया. संबंधित पदाधिकारियों को अपराधियों पर पैनी नजर रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा आम जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाये रखने का निर्देश दिया गया. पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Raj

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन