गोपालगंज में सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन का जनता दरबार, सड़क-बिजली से लेकर पेंशन तक की शिकायतें सुनीं

Updated:
विज्ञापन

लोगों की शिकायतों को सुनते सांसद

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने अपने आवास पर जनता दरबार लगाया, जहाँ लोगों ने सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, पेंशन जैसी कई समस्याएं बताईं. उन्होंने अधिकारियों से तुरंत समाधान का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

Janata Darbar: सांसद एवं जदयू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सुमन ने अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं. जनता दरबार में लोगों ने सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेंशन और सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें सांसद के समक्ष रखीं.

विज्ञापन

संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर की बात

सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना. कई मामलों में उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की. उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया.

व्यक्तिगत और सामुदायिक समस्याएं लेकर पहुंचे लोग

जनता दरबार में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत और सामुदायिक समस्याओं से सांसद को अवगत कराया. लोगों ने क्षेत्र में सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के साथ ही आवास, पेंशन और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से संबंधित मामले भी रखे.

सांसद ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है. क्षेत्र के लोग अपनी शिकायतें लेकर सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं. जनप्रतिनिधि के रूप में जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनना और संबंधित विभागों के माध्यम से समाधान का प्रयास करना उनकी जिम्मेदारी है.

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ लगातार उठाया जाता रहेगा. जनता दरबार के अंत में लोगों ने अपनी समस्याएं सुनने और उनके समाधान के लिए पहल करने पर सांसद के प्रति आभार जताया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन