हथुआ जंक्शन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग, भटनी-सीवान रेलखंड का काम शुरू कराने को लेकर अभियान

Updated:
विज्ञापन

रेल सुविधाओं के लिए कमेटी का गठन करते समाजिक कार्यकर्त

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हथुआ जंक्शन पर ट्रेनों के ठहराव और समय-सारणी में सुधार की मांग को लेकर नागरिक अधिकार मंच (रेल) की बैठक हुई. इस दौरान लंबित रेल परियोजनाओं पर चर्चा कर 100 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया.

विज्ञापन

Hathua Junction: हथुआ जंक्शन पर रेल सुविधाओं की कमी और लंबित रेल परियोजनाओं को लेकर मीरगंज के गणेश लॉज में नागरिक अधिकार मंच (रेल) की बैठक हुई. बैठक में हथुआ अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने ट्रेनों के ठहराव, समय-सारणी में सुधार और हथुआ-भटनी-सीवान रेलखंड के लंबित कार्य को लेकर चर्चा की.

विज्ञापन

बैठक में मीरगंज, मटिहानी, जिगना जगन्नाथ, सवरेजी, छाप, सोहागपुर, हथुआ, बथुआ, लाइन बाजार, बड़कागांव और उचकागांव समेत कई क्षेत्रों के लोग शामिल हुए. इस दौरान रेल सुविधाओं को लेकर आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए 100 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन भी किया गया.

पंचदेवरी-भटनी रेलखंड का काम शुरू कराने की मांग

वक्ताओं ने कहा कि भटनी-सीवान रेलखंड के पंचदेवरी से भटनी के बीच करीब 22 किलोमीटर हिस्से में अब तक काम शुरू नहीं हुआ है. लोगों ने इस लंबित कार्य को जल्द शुरू कराने की मांग की.

बैठक में हथुआ जंक्शन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव और समय-सारणी में आवश्यक बदलाव की मांग भी दोहरायी गयी. वक्ताओं का कहना था कि क्षेत्र की आबादी के लिहाज से हथुआ जंक्शन पर रेल सुविधाओं का विस्तार जरूरी है.

फोटो नं 03- रेल सुविधाओं के लिए कमेटी का गठन करते समाजिक कार्यकर्त | Prabhat Khabar Network

सांसद को मांगपत्र देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप

बैठक में शामिल लोगों ने कहा कि जिले में 18 रेलवे स्टेशन होने के बावजूद हथुआ अनुमंडल के तीन स्टेशनों पर पर्याप्त रेल सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं. वक्ताओं ने रेल सुविधाओं के मामले में हथुआ अनुमंडल की उपेक्षा का आरोप लगाया.

लोगों ने बताया कि रेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को लेकर सांसद को मांगपत्र भी सौंपा गया था. इसके बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर बैठक में लोगों ने असंतोष जताया.

राजेश गुप्ता अध्यक्ष, सुनील पांडेय बने महासचिव

बैठक में सर्वसम्मति से 100 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया. राजेश गुप्ता को अध्यक्ष, मानस कुमार, रिजवानुल हक और मंटू मोदनवाल को उपाध्यक्ष, सुनील पांडेय को महासचिव, सोनू सोनी को सचिव और प्रिंस उपाध्याय को संयुक्त सचिव बनाया गया.

इसके अलावा सरोज रिंकू को संयोजक, अफरोज मुखिया को क्षेत्रीय संयोजक, आकाश केशरी को कोषाध्यक्ष, अभिराज गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष और मनोज भाई को संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी.

पंचायत स्तर तक चलाया जाएगा अभियान

बैठक में निर्णय लिया गया कि नागरिक अधिकार मंच की अगली बैठक हथुआ अनुमंडल के अन्य क्षेत्रों में आयोजित की जाएगी. मंच की ओर से पंचायत स्तर तक लोगों को जोड़कर रेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को व्यापक अभियान का रूप देने की बात कही गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन