गोपालगंज में पुलिस की कार्रवाई: मीरगंज से 465.100 लीटर विदेशी शराब बरामद, स्कार्पियो कार भी जप्त
पुलिस द्वारा जांच के दौरान गाड़ी में लदी शराब की खेप | Prabhat Khabar Network
गोपालगंज में पुलिस ने शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है. मीरगंज में 465 लीटर विदेशी शराब और एक स्कॉर्पियो कार जब्त की गई है. पुलिस ने वाहन मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.
Gopalganj News : गोपालगंज जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है. पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर चलाये जा रहे छापेमारी और वाहन जांच अभियान के तहत मीरगंज थाना पुलिस ने 465.100 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्कॉर्पियो को भी जब्त किया है.
गुप्त सूचना पर जिगना राजघाट फील्ड के पास नाकेबंदी
पुलिस के अनुसार, मीरगंज थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चार पहिया वाहन से विदेशी शराब की बड़ी खेप ले जायी जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना राजघाट फील्ड के पास नाकेबंदी कर वाहन जांच शुरू की.
इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर उसकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान वाहन से कुल 465.100 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. इसके बाद पुलिस ने शराब की पूरी खेप और तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया.
वाहन मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी
मामले में पुलिस ने वाहन मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस के अनुसार, आरोपितों के खिलाफ आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. शराब की खेप कहां से लायी जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इस संबंध में भी पुलिस जांच कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए