गोपालगंज: भोरे को नगर पंचायत बनाने की कवायद पर लगा ब्रेक, 31 मार्च 2027 तक करना होगा इंतजार

Updated:
विज्ञापन

AI से बनाई गई तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भोरे को नगर पंचायत बनाने की बहुप्रतीक्षित मांग फिलहाल थम गई है. जनगणना 2027 के कारण यह प्रक्रिया 31 मार्च 2027 तक स्थगित कर दी गई है. जानें क्यों और कब तक करना होगा इंतजार.

विज्ञापन

Gopalganj News : भोरे को नगर पंचायत बनाने की बहुप्रतीक्षित कवायद पर फिलहाल ब्रेक लग गया है. अंचल प्रशासन की ओर से हाल ही में चार पंचायतों के 16 राजस्व गांवों को शामिल कर तैयार किये गये संशोधित प्रस्ताव के बाद नगर पंचायत बनने की उम्मीद जगी थी, लेकिन राज्य सरकार के ताजा आदेश ने पूरी प्रक्रिया रोक दी है. नगर विकास एवं आवास विभाग ने निर्देश दिया है कि भारत की जनगणना-2027 की प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी नये नगर निकाय का गठन, पुराने निकायों का उत्क्रमण अथवा क्षेत्र विस्तार नहीं किया जायेगा. ऐसे में भोरे के लोगों को नगर पंचायत के दर्जे के लिए अब 31 मार्च 2027 तक इंतजार करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

प्रशासनिक सीमाओं में बदलाव पर 31 मार्च 2027 तक रोक

नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को पत्रांक 938 के माध्यम से निर्देश जारी किया है. पत्र के अनुसार, भारत की जनगणना-2027 को लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से पहले ही प्रशासनिक सीमाओं में बदलाव पर रोक संबंधी आदेश जारी किया जा चुका है.

इसके तहत बिहार के सभी जिलों, अनुमंडलों, प्रखंडों, शहरों, ग्राम पंचायतों और राजस्व ग्रामों की प्रशासनिक सीमाओं में 31 दिसंबर 2025 के बाद से जनगणना कार्य पूरा होने की तिथि 31 मार्च 2027 तक किसी भी तरह का फेरबदल नहीं किया जा सकता.

राज्यभर के 29 प्रस्तावों पर फिलहाल कार्रवाई रुकी

विभागीय पत्र में कहा गया है कि राज्यभर से नये नगर निकायों के गठन और क्षेत्र विस्तार से संबंधित कुल 29 प्रस्ताव विभाग को प्राप्त हुए हैं. प्रशासनिक सीमाओं में बदलाव पर लगी रोक के कारण इन प्रस्तावों पर फिलहाल आगे की कार्रवाई संभव नहीं है.

जिलाधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि जनगणना-2027 का कार्य विधिवत पूरा होने तक नये नगर निकायों के गठन अथवा क्षेत्र विस्तार से संबंधित कोई नया प्रस्ताव विभाग को नहीं भेजा जाये.

जनगणना के नये आंकड़ों के बाद फिर शुरू होगी प्रक्रिया

विभागीय निर्देश के अनुसार 31 मार्च 2027 के बाद वर्ष 2027 की नवीनतम जनगणना के आंकड़ों के आधार पर नये नगर निकायों के गठन या क्षेत्र विस्तार का प्रस्ताव तैयार किया जा सकेगा. इसके बाद ही भोरे को नगर पंचायत बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ने की संभावना है.

16 राजस्व गांवों को जोड़कर तैयार हुआ था प्रस्ताव

भोरे को नगर पंचायत बनाने की मांग लंबे समय से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की ओर से की जाती रही है. इसी क्रम में हाल में चार पंचायतों के 16 राजस्व गांवों को शामिल कर संशोधित नजरी नक्शा और प्रपत्र तैयार किया गया था. अंचल स्तर पर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे अनुमंडल कार्यालय के माध्यम से आगे बढ़ाया गया था.

इस प्रक्रिया के आगे बढ़ने से क्षेत्र के लोगों को जल्द नगर पंचायत की अधिसूचना जारी होने की उम्मीद जगी थी. लेकिन जनगणना-2027 को लेकर प्रशासनिक सीमाओं में बदलाव पर लगी रोक के कारण अब इस प्रस्ताव पर 31 मार्च 2027 तक आगे की कार्रवाई की संभावना नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन