Gopalganj News : मांझा में शराब तस्कर राजकुमार पासी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News : मांझा में शराब तस्कर राजकुमार पासी गिरफ्तार

पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम मांझा थाना क्षेत्र के विशंभरापुर गांव में शराब तस्कर राजकुमार पासी को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

मांझा. पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम मांझा थाना क्षेत्र के विशंभरापुर गांव में शराब तस्कर राजकुमार पासी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर पर मांझा थाने में पूर्व से शराब तस्करी से संबंधित दो मामले दर्ज हैं. थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि शराब तस्कर पर मांझा थाने में कुल तीन मामले दर्ज हैं. पूछताछ ��रने के बाद उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया.

भैसही गांव में 211 लीटर शराब बरामद, धंधेबाज फरार

मांझा. स्थानीय थाना क्षेत्र के भैसही गांव में पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर राजेश सहनी के घर से 211 लीटर शराब बरामद की. पुलिस की कार्रवाई के दौरान तस्कर फरार हो गया. पुलिस ने उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है. यह कार्रवाई शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shah Abid Hussain

लेखक के बारे में

By Shah Abid Hussain

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन