जलालपुर के पूर्व मुखिया के घर से कट्टा व भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

Updated at : 03 Jun 2024 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
Lawrence Bishnoi

प्रखंड की जलालपुर पंचायत के पूर्व मुखिया वकील राय के घर से पुलिस ने एक देसी पिस्टल के साथ भारी मात्रा में शराब बरामद की है. छापेमारी के दौरान पूर्व मुखिया घर से चकमा देकर भाग निकले थे. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

सिधवलिया. प्रखंड की जलालपुर पंचायत के पूर्व मुखिया वकील राय के घर से पुलिस ने एक देसी पिस्टल के साथ भारी मात्रा में शराब बरामद की है. छापेमारी के दौरान पूर्व मुखिया घर से चकमा देकर भाग निकले थे. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है. मुखिया के पद से हारने के बाद से शराब के कारोबार से जुड़ने का पुलिस को इनपुट मिला था. पुलिस अब जांच करने में जुटी है कि आखिर शराब का सप्लायर कौन है. सिधवलिया थाने की अवर निरीक्षक सतिभा कुमारी गश्ती कर रही थी कि उन्हें सूचना मिली कि जलालपुर गांव में पूर्व मुखिया वकील राय द्वारा शराब की बिक्री की जा रही है. सूचना से वरीय अधिकारियों को अवगत कराती हुईं अवर निरीक्षक सतिभा कुमारी वकील राय के घर छापेमारी के लिए जलालपुर निकल गयीं. जलालपुर पहुंचने पर पुलिस को देख वकील राय फरार हो गये. पुलिस द्वारा घर की तलाशी ली गयी, जहां एक कोठरी में पलंग के नीचे छिपाकर रखी गयी 180 एमएल का 85 पीस ऑफिसर च्वाइस अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. वहीं पुलिस ने एक झोले से जंग लगी एक देसी पिस्टल भी बरामद की, जो संचालित अवस्था में नहीं लग रहा है. पुलिस द्वारा शराब और पिस्टल जब्त कर थाने लाया गया. अवर निरीक्षक सतिभा कुमारी के बयान पर वकील राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं कुचायकोट संवाददाता के अनुसार स्थानीय पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव का सफी आलम बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि बलथरी पुलिस पोस्ट पर वाहनों की जांच की जा रही थी. इसी क्रम में एक बाइक की जांच में चोरी की बाइक होने का खुलासा हुआ. पुलिस ने तत्काल बाइक चालक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने न्यायालय को भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन