जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं में प्रवेश का मौका, पार्श्व प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू; कब करें आवेदन?

Updated:
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय गोपालगंज | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवोदय विद्यालय समिति ने सत्र 2027 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में पार्श्व प्रवेश के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं. ग्रामीण और दूरदराज के प्रतिभाशाली छात्रों के लिए यह एक शानदार अवसर है. आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है.

विज्ञापन

Navodaya Vidyalaya Admission: नवोदय विद्यालय समिति ने जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2027 के लिए कक्षा 9वीं एवं कक्षा 11वीं में पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए उत्कृष्ट और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का यह अवसर है. इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 30 सितंबर 2026 तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं.

विज्ञापन

10 अप्रैल 2027 को प्रस्तावित है चयन परीक्षा

नवोदय विद्यालय समिति ने आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की है. चयन परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 10 अप्रैल 2027 है. कक्षा 9वीं के लिए cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 तथा कक्षा 11वीं के लिए cbseitms.nic.in/2026/nvsix_11 ऑनलाइन लिंक जारी किया गया है.

योग्य विद्यार्थियों तक जानकारी पहुंचाने का निर्देश

नवोदय विद्यालय समिति के संयुक्त आयुक्त (कार्मिक) नयन किशोर पटेल ने जिला प्रशासन को विशेष पत्र जारी किया है. पत्र के माध्यम से चयन परीक्षा का जिला स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है, ताकि कोई भी योग्य और पात्र छात्र जानकारी के अभाव में आवेदन करने से वंचित न रह जाये. इसका मुख्य उद्देश्य सुदूर ग्रामीण इलाकों के बच्चों तक इस योजना की जानकारी पहुंचाना है.

अंतिम तिथि से पहले करें आवेदन

नवोदय विद्यालय गोपालगंज के प्राचार्य सुधाकर शुक्ला ने बताया कि आधिकारिक अधिसूचना जारी की जा चुकी है और चयन परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल 2027 को प्रस्तावित है. उन्होंने बताया कि योग्य एवं इच्छुक विद्यार्थी समय सीमा का ध्यान रखते हुए 30 सितंबर 2026 से पहले उपर्युक्त आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन