गांधी जयंती पर गोपालगंज में मनेगा अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस, अनुमंडल से स्कूल तक होंगे कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

गांधी जयंती के कार्यक्रम की तैयारी करते डीएम व डीडीसी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर को गोपालगंज में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाएगा. इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अहिंसा, शांति और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया जाएगा.

विज्ञापन

International Day of Non-Violence: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर दो अक्तूबर को जिलेभर में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाएगा. इस अवसर पर सभी अनुमंडलों, प्रखंडों और शैक्षणिक संस्थानों में अहिंसा, शांति और सामाजिक सद्भाव से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस संबंध में जिला सामान्य शाखा ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

विज्ञापन

बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिले में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. गांधी रिसर्च फाउंडेशन के आवेदन के आधार पर विभाग ने सभी जिलों को आवश्यक तैयारी और कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

इसी क्रम में प्रभारी वरीय उप समाहर्ता, जिला सामान्य शाखा, गोपालगंज ने सदर और हथुआ अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पत्र भेजकर नियमानुसार कार्यक्रम आयोजित कराने को कहा है.

गांधीजी के विचारों के प्रसार पर रहेगा जोर

डीएम समीर सौरभ ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस का उद्देश्य महात्मा गांधी के अहिंसा और शांति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है. कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में शांति, सहिष्णुता, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा.

प्रशासन ने अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर समय पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है. शिक्षा विभाग के माध्यम से विद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में गांधीजी के जीवन, विचार और अहिंसा पर आधारित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी.

स्वच्छता और सामाजिक सद्भाव का भी मिलेगा संदेश

अहिंसा दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में स्वच्छता, सामाजिक सद्भाव, आपसी सहयोग और शांतिपूर्ण समाज के निर्माण का संदेश भी दिया जाएगा. विद्यार्थियों और आम नागरिकों की भागीदारी से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर गांधीजी के विचारों को व्यापक स्तर पर प्रसारित किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन