गोपालगंज में महिला की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव; मायके वालों ने जताया हत्या का शक, FSL जांच शुरू

Updated:
विज्ञापन

मौत की सूचना मिलने के बाद रोते बिलखते मृतक के परिजन.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अधिवक्ता नगर में एक महिला का शव पंखे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई. मायके पक्ष ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है. पुलिस FSL की मदद से मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Gopalganj News: नगर थाना क्षेत्र के अधिवक्ता नगर मोहल्ले के वार्ड नंबर-14 में मंगलवार को एक महिला का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिलने से सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी. मृतका की पहचान चांदनी कुमारी के रूप में हुई है. वह उदय सिंह की पत्नी बतायी जा रही है.

विज्ञापन

मृतका के मायके वालों ने उसकी मौत को संदिग्ध बताते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है. परिजनों का आरोप है कि करीब चार दिन पहले ससुराल पक्ष के लोगों ने चांदनी को मायके से बुलाया था. हालांकि, महिला की मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है.

विदेश में रहता है महिला का पति

बताया जा रहा है कि चांदनी का पति उदय सिंह विदेश में रहकर नौकरी करता है. महिला की मौत की जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

FSL टीम ने घटनास्थल से जुटाये साक्ष्य

सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. नगर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार प्रभाकर के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. घटना की गंभीरता को देखते हुए FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया.

FSL टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाये. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की.

फोटो. मौत की सूचना मिलने के बाद रोते बिलखते मृतक के परिजन. फोटो, जांच के लिए पहुंची एफएसएल की टीम. फोटो, मौत की सूचना मिलने के बाद आसपास लोगों की जुटी भीड़ | Prabhat Khabar Network

हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश है. पुलिस दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

नगर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद अधिक स्पष्ट हो सकेगी.

Also Read: बिहार में बाढ़: कहीं घट रहा पानी तो कहीं गंगा ने बनाया रिकॉर्ड, जानिए किस जिले में कैसा है हाल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन