गोपालगंज: उचकागांव थाना का एसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे का निर्देश
थाने का निरीक्षण कर निकलते एस पी विनय तिवारी
पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने उचकागांव थाना का निरीक्षण कर लंबित मामलों के त्वरित निपटारे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए. अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई का आदेश.
SP Vinay Tiwari: पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने उचकागांव थाना का वार्षिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, गुंडा पंजी और अपराध निर्देशिका का गहन अवलोकन कर समीक्षा की.
निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाना हाजत की स्थिति, सरकारी अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित कांडों की प्रगति, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट और कुर्की के निष्पादन की स्थिति का जायजा लिया. इसके अलावा क्षेत्र में चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान और शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने से संबंधित कार्यों का भी विस्तृत निरीक्षण किया गया.
कानून-व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश
निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों को लंबित मामलों का तेजी से निपटारा करने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया. उन्होंने शराब एवं अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा.
एसपी ने आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया. उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, पंजियों का सही तरीके से संधारण करने और दैनिक कार्यों में तत्परता बरतने की हिदायत दी.
मौके पर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, पुअनि कन्हैया लाल सिंह, नीतू कुमारी समेत अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए