1 जुलाई से गोपालगंज जिले के सभी सरकारी स्कूलों का नया समय लागू, सुबह 9:30 से शाम 4 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gopalganj Schools Timing Changed : गोपालगंज जिले के सभी सरकारी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 1 जुलाई से नई समय-सारिणी लागू होगी. शिक्षा विभाग के निर्देश पर अब स्कूल सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होंगे.

विज्ञापन

Gopalganj Schools Timing Changed : (विकास दुबे) गोपालगंज जिले के सभी सरकारी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 1 जुलाई से नई समय-सारिणी लागू होगी. शिक्षा विभाग के निर्देश पर अब स्कूल सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होंगे. जिला शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों को नए समय का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

1 जुलाई से बदल जाएगा सरकारी स्कूलों का समय

शिक्षा विभाग के आदेश के बाद गोपालगंज के सभी सरकारी विद्यालयों में नई समय-सारिणी लागू की जा रही है. इसके तहत शिक्षण कार्य, चेतना सत्र, मध्याह्न भोजन, खेलकूद और अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियां निर्धारित समय के अनुसार संचालित होंगी.

Gopalganj News : चेतना सत्र से होगी पढ़ाई की शुरुआत

नई व्यवस्था के अनुसार सुबह 9:30 बजे चेतना सत्र, प्रार्थना, योग, समाचार वाचन और प्रेरणादायी गतिविधियों के साथ विद्यालय की शुरुआत होगी. इसके बाद नियमित कक्षाएं चलेंगी. निर्धारित समय पर मध्याह्न भोजन दिया जाएगा और भोजनावकाश के बाद फिर से पढ़ाई शुरू होगी. दिन के अंतिम चरण में खेलकूद, सांस्कृतिक एवं अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन होगा. शाम 4:00 बजे विद्यालय की छुट्टी होगी.

डीईओ ने जारी किए सख्त निर्देश

जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार ने सभी प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को समय पर विद्यालय पहुंचने तथा पूरे कार्यकाल के दौरान गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि नई समय-सारिणी का हर हाल में पालन किया जाए. समय से पहले छुट्टी, अनावश्यक देरी या शिक्षण कार्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी.

निरीक्षण होगा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

नई व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला और प्रखंड स्तर के अधिकारी नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे. यदि किसी विद्यालय में समय-सारिणी का पालन नहीं हुआ या शैक्षणिक गतिविधियों में लापरवाही मिली, तो संबंधित शिक्षक या प्रधानाध्यापक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

अभिभावकों से भी की गई अपील

शिक्षा विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को प्रतिदिन निर्धारित समय पर विद्यालय भेजें. विभाग का मानना है कि नई समय-सारिणी से पढ़ाई का माहौल बेहतर होगा, बच्चों को पर्याप्त शिक्षण समय मिलेगा और विद्यालयों में अनुशासन के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो सकेगी.

Also Read : गोपालगंज में ICDS के 75 कर्मियों का तबादला, 5 जुलाई तक नए पदस्थापन पर योगदान अनिवार्य

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन