Gopalganj News : करमैनी ओवरब्रिज पर 72 घंटे बाद भी क्षतिग्रस्त हाइवे की नहीं हुई मरम्मत, यातायात प्रभावित

Gopalganj News : कुचायकोटदिल्ली से गुवाहाटी जाने वाले एनएच-27 पर करमैनी ओवरब्रिज के क्षतिग्रस्त हिस्से को एनएचएआइ 72 घंटे के बाद भी नहीं बना सकी है. इससे तीन दिनों से यातायात बाधित है. शुक्रवार की देर शाम भारी बारिश के बाद ओवरब्रिज की स्थिति गंभीर हो गयी थी, जिससे बिहार से यूपी की ओर जाने वाले लेन में वाहनों का आवागमन रोक दिया गया. रविवार को सिर्फ एक लेन में ही वाहनों का परिचालन हो रहा था, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी.
कुचायकोट. दिल्ली से गुवाहाटी जाने वाले एनएच-27 पर करमैनी ओवरब्रिज के क्षतिग्रस्त हिस्से को एनएचएआइ 72 घंटे के बाद भी नहीं बना सकी है. इससे तीन दिनों से यातायात बाधित है. शुक्रवार की देर शाम भारी बारिश के बाद ओवरब्रिज की स्थिति गंभीर हो गयी थी, जिससे बिहार से यूपी की ओर जाने वाले लेन में वाहनों का आवागमन रोक दिया गया. रविवार को सिर्फ एक लेन में ही वाहनों का परिचालन हो रहा था, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी. एनएचएआइ के अधिकारियों ने बताया कि ओवरब्रिज की मरम्मत में अभी समय लगेगा. रविवार को एनएचएआइ की टीम मरम्मती कार्य में जुटी रही, लेकिन एक ही लेन में आवागमन के कारण वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. कार्य के दौरान दर्जनों कामगार और निर्माण उपकरण ओवरब्रिज के मरम्मत में लगे रहे. छह वर्ष पूर्व बनाया गया था ओवरब्रिज ओवरब्रिज का निर्माण छह वर्ष पूर्व हुआ था, लेकिन समय के साथ इसकी स्थिति जर्जर हो गयी थी. अधिकारियों ने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार को एक लेन का आवागमन बंद कर दिया गया. शनिवार सुबह से एनएचएआइ की टीम ने मरम्मत कार्य शुरू किया, जो रविवार को भी जारी रहा. एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमरेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा, हम इस ओवरब्रिज की मरम्मत के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं. तात्कालिक रूप से एक लेन पर वाहनों का आवागमन बाधित है, लेकिन हम इसे जल्द ही सामान्य करने का प्रयास करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










