गोपालगंज के झरही नदी में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News: Body of a 30-year-old man found

झरनी नदी

Gopalganj News : गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के रामनगर मुसहर टोली के समीप झरही नदी से सोमवार को एक 30 वर्षीय युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालकर आगे की कार्रवाई शुरू की.

विज्ञापन

Gopalganj News : (सुरेश कुमार राय) गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के रामनगर मुसहर टोली के समीप झरही नदी से सोमवार को एक 30 वर्षीय युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालकर आगे की कार्रवाई शुरू की. फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है.

श्रीपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था मृतक

मृतक की पहचान श्रीपुर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला निवासी गोपाल विश्वास के 30 वर्षीय पुत्र गोविंद विश्वास के रूप में हुई है. शव मिलने की खबर के बाद परिजन और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए.

डूबने से मौत या कोई और वजह, जांच जारी

स्थानीय लोगों ने झरही नदी में शव तैरता देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल भोरे थाना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया.

प्रारंभिक तौर पर युवक की मौत नदी में डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि वह नदी में स्नान करने गया था या उसकी मौत के पीछे कोई अन्य कारण है, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

श्रीपुर पुलिस को सौंपा गया शव

भोरे थानाध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय ने बताया कि नदी से एक युवक का शव बरामद किया गया है. मृतक श्रीपुर थाना क्षेत्र का निवासी है और घटनास्थल भी उसी थाना क्षेत्र के अधिकार क्षेत्र में आता है. इसलिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को आगे की कार्रवाई के लिए श्रीपुर थाना पुलिस को सौंप दिया गया है.

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Also Read :गोपालगंज कोर्ट ने बालिग युवती को पसंद के साथी के साथ रहने की दी अनुमति, भोरे की युवती बलिया की युवती संग रवाना

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन