गोपालगंज में पारिवारिक विवाद से परेशान व्यक्ति ने खाया सल्फास, इलाज के दौरान मौत

Author Manish raj|Edited by Vivek Pandey
Updated:
विज्ञापन

मौत की सूचना मिलने के बाद रोते बिलखते मृतक के परिजन | Prabhat Khabar Network

Gopalganj News: गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद से तनाव में चल रहे 45 वर्षीय व्यक्ति ने सल्फास खा लिया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Gopalganj News: मांझा थाना क्षेत्र के देवापुर पुर्दिल टोला में बुधवार को पारिवारिक विवाद से परेशान एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर सल्फास की गोली खा ली. गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

एक माह पहले विदेश से लौटा था व्यक्ति

मृतक की पहचान हरिचरण राम, पिता बिपत राम, निवासी देवापुर पुर्दिल टोला, थाना मांझा के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, वह करीब एक माह पहले ही विदेश से घर लौटा था. घर लौटने के बाद से पारिवारिक विवाद को लेकर मानसिक तनाव में था.

इलाज के दौरान हुई मौत

घटना के बाद परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी स्थिति लगातार गंभीर बनी रही. चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.

बिना पोस्टमार्टम शव ले जाने की चर्चा

स्थानीय लोगों के अनुसार, परिजन कथित तौर पर बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अस्पताल से अपने साथ लेकर चले गए. हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

मांझा थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: वैशाली के टॉप-10 अपराधी समेत दो गिरफ्तार, देसी कारबाइन और कट्टा बरामद



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन