शराब लदी गाड़ी से महिला की मौत के बाद गोपालगंज पुलिस एक्शन में, यूपी का तस्कर चिन्हित, शराब और स्कॉर्पियो जब्त

दुर्घटना के बाद सड़क पर शराब लदी स्कॉर्पियो पलटी
Gopalganj Liquor Smuggling Case : गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी कुर्म टोला गांव में शराब लदी स्कॉर्पियो की टक्कर से महिला की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो और उसमें लदी 1,797 पीस शराब जब्त कर ली है.
Gopalganj Liquor Smuggling Case : (राजेश पांडेय) गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी कुर्म टोला गांव में शराब लदी स्कॉर्पियो की टक्कर से महिला की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो और उसमें लदी 1,797 पीस शराब जब्त कर ली है. मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक शराब तस्कर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है.
Gopalganj News : यूपी का निकला शराब तस्कर
पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो से बरामद मोबाइल फोन के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर शराब तस्कर की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तमकुही रोड थाना क्षेत्र के बुढ़िया इमिलिया गांव निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है. उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.
1,797 पीस शराब और स्कॉर्पियो जब्त
थानाध्यक्ष दर्पण सुमन ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो की तलाशी के दौरान 1,797 पीस शराब और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के आधार पर पुलिस शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है.
महिला की मौके पर हुई थी मौत
रविवार दोपहर बलथरी कुर्म टोला गांव निवासी प्रभुनाथ यादव की 50 वर्षीय पत्नी सुगंती देवी अपने घर के बाहर बैठी थीं. इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर उन्हें कुचलते हुए पलट गई. हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था.
मोबाइल ने खोले तस्करी नेटवर्क के राज
पुलिस का कहना है कि स्कॉर्पियो से बरामद मोबाइल फोन ने शराब तस्करी के नेटवर्क की अहम कड़ियां सामने ला दी हैं. जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप किसे पहुंचाई जानी थी और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोग कौन हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा कर संबंधित सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
Also Read :
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










