गोपालगंज के बरौली के दो खिलाड़ियों ने रचा इतिहास: साउथ कोरिया के वर्ल्ड ताइक्वांडो फेडरेशन से मिला ब्लैक बेल्ट, जिले में जश्न

Updated:
विज्ञापन

प्रमाण पत्र के साथ दोनो खिलाड़ी और कोच.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gopalganj News: गोपालगंज के बरौली प्रखंड के दो युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों, सामंत तिवारी और सुप्रिया कुमारी, ने साउथ कोरिया की वर्ल्ड ताइक्वांडो फेडरेशन से प्रतिष्ठित ब्लैक बेल्ट प्रमाण पत्र प्राप्त किया है. इस उपलब्धि ने पूरे जिले में खेल प्रेमियों के बीच उत्साह की लहर दौड़ा दी है.

विज्ञापन

Gopalganj News: जिले के बरौली प्रखंड की खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरी है. प्रखंड के दो होनहार खिलाड़ियों सामंत तिवारी और सुप्रिया कुमारी को दक्षिण कोरिया स्थित वर्ल्ड ताइक्वांडो फेडरेशन (कुकीओन) द्वारा प्रतिष्ठित ब्लैक बेल्ट प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है. दोनों खिलाड़ी 'द ताइक्वांडो एंड फिजिकल अकादमी बरौली' से जुड़े हुए हैं. इस शानदार अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि के बाद बरौली सहित पूरे जिले के खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है.

विज्ञापन

18 माह पूर्व पटना में हुई थी कड़ी परीक्षा

खिलाड़ियों के कोच दिलीप कुमार दास ने बताया कि दोनों युवाओं ने कड़ी मेहनत, कड़े अनुशासन और नियमित अभ्यास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है. करीब 18 महीने पहले पटना में वर्ल्ड ताइक्वांडो फेडरेशन द्वारा कुकीओन ब्लैक बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया था. इस ग्रेडिंग परीक्षा में खिलाड़ियों के तकनीकी कौशल, पुमसे (Poomsae), फाइट फिटनेस, आत्मरक्षा तकनीक और अनुशासन का गहन परीक्षण किया गया था, जिसमें दोनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह सफलता अर्जित की.

नई जिम्मेदारी और अंतरराष्ट्रीय पहचान

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कोच दिलीप कुमार ने कहा, "ब्लैक बेल्ट केवल एक प्रमाणपत्र या उपाधि नहीं है, बल्कि यह ताइक्वांडो के सफर में एक नई जिम्मेदारी, अनुशासन और उच्च स्तर की शुरुआत है. हमारे खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं." ज्ञात हो कि हाल ही में बरौली के दो अन्य खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करने साउथ कोरिया पहुंचे हैं, जिसके तुरंत बाद मिली इस दूसरी बड़ी खुशखबरी से खेल जगत प्रफुल्लित है.

खेल संघ के पदाधिकारियों ने दी बधाई

सामंत तिवारी और सुप्रिया कुमारी की इस उपलब्धि पर गोपालगंज ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष प्रेमसागर यादव एवं सचिव कमल कुमार पटेल ने दोनों प्रतिभावान खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. स्थानीय खेल प्रेमियों ने कहा कि बरौली की मिट्टी खेलों के लिहाज से बेहद उर्वर साबित हो रही है और यहां के युवा अंतरराष्ट्रीय पटल पर बिहार का नाम रोशन कर रहे हैं.

Also Read: गोपालगंज: बेलबनवां मंदिर में कथित वीडियो को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस ने महंथ से मांगा स्पष्टीकरण

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन