गोपालगंज: बेलबनवां मंदिर में कथित वीडियो को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस ने महंथ से मांगा स्पष्टीकरण

Updated:
विज्ञापन

बेलबनवा हनुमान मंदिर पर आक्रोशित इलाके के लोग.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gopalganj News: कुचायकोट के बेलबनवां हनुमान मंदिर परिसर में कथित वीडियो को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने मंदिर के महंथ बृजमोहन दास को पद से हटाने की मांग की. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Gopalganj News: कुचायकोट थाना क्षेत्र स्थित बेलबनवां हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए. सोशल मीडिया पर मंदिर के महंथ बृजमोहन दास से जुड़े एक कथित वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में गहरा रोष फैल गया. ग्रामीणों ने मंदिर की मर्यादा का हवाला देते हुए महंथ को पद से तत्काल हटाने की मांग की और परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति हंगामे और तनाव की सूचना मिलते ही कुचायकोट के प्रखंड विकास पदाधिकारी आदित्य प्रकाश और थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मंदिर परिसर पहुंचे. अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों से बातचीत की और शांति बनाए रखने की अपील की. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, ऐसे में किसी भी प्रकार का अशोभनीय आचरण स्वीकार्य नहीं होगा.

महंथ ने आरोपों को बताया निराधार

मामले को लेकर पुलिस प्रशासन ने महंथ बृजमोहन दास से संपर्क किया. महंथ ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि प्रसारित वीडियो उनका पारिवारिक मामला है. उन्होंने पुलिस के समक्ष स्पष्ट किया कि वे संबंधित परिजनों के साथ उपस्थित होकर अपना विधिवत पक्ष रखेंगे. पुलिस ने उन्हें बुधवार तक मामले में स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है.

धार्मिक न्यास पर्षद के पूर्व आदेशों का उठा मामला

विरोध के दौरान ग्रामीणों ने मंदिर के प्रबंधन और पूर्व में बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद द्वारा लिए गए निर्णयों का भी उल्लेख किया. ग्रामीणों का कहना था कि मंदिर की व्यवस्था स्थानीय भावनाओं और नियमों के अनुकूल संचालित होनी चाहिए. प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पूरे प्रकरण की विधि सम्मत जांच की जा रही है.

पदाधिकारी का पक्ष

'कथित वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में असंतोष था. मौके पर पहुंचकर सभी लोगों को समझा दिया गया है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है. पूरे मामले की अग्रतर प्रशासनिक और विधिक जांच थानाध्यक्ष द्वारा की जा रही है.'- आदित्य प्रकाश, बीडीओ, कुचायकोट

Also Read: गोपालगंज के खजुरिया में शरदकालीन गन्ना बोआई पर किसान गोष्ठी: यंत्रीकरण पर जोर, उत्पादन 25% तक बढ़ाने के दिए टिप्स

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन