गोपालगंज के थावे में दर्दनाक सड़क हादसा: ससुराल जा रहे बाइक सवार परिवार को दूसरी बाइक ने मारी टक्कर, महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में रोते बिलखते मृतक के परिजन की तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. दो बाइकों की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए, जिसमें एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई.

विज्ञापन

Gopalganj News: जिले के थावे थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदावन गांव के समीप मंगलवार को दो बाइकों की भीषण आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में घायल महिला ने इलाज के दौरान सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया. मृतका की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के हसना गांव निवासी अफजल अंसारी की पत्नी अरफ तारा खातून के रूप में हुई है. वहीं, इस दुर्घटना में अफजल अंसारी और उनकी दो मासूम बेटियां अब्रिश खातून व सफीना खातून भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई हैं.

विज्ञापन

ससुराल जाने के दौरान रास्ते में हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हसना गांव निवासी अफजल अंसारी मंगलवार को अपनी पत्नी और दोनों बच्चियों को बाइक पर बैठाकर मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित बालाहाटा अपने ससुराल जा रहे थे. जैसे ही वे थावे के वृंदावन गांव के पास पहुंचे, तभी दूसरी तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने उनकी बाइक में साइड से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि चारों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से चोटिल हो गए.

इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम, परिजनों में चीख-पुकार

सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस व वाहनों के जरिए सदर अस्पताल, गोपालगंज पहुंचाया गया. आपातकालीन वार्ड में चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर चोटों के कारण अरफ तारा खातून की हालत बिगड़ती चली गई और उन्होंने दम तोड़ दिया. महिला की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

पुलिस कर रही मामले की छानबीन

सदर अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. घायल पिता और दोनों बच्चियों का अस्पताल में उपचार जारी है. थावे थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को चिन्हित कर मामले की अग्रिम कानूनी जांच में जुट गई है.

Also Read: सीवान में माता-पिता भरण-पोषण अधिकरण की बड़ी कार्रवाई: बुजुर्गों की शिकायत पर 3 मामलों में स्थलीय जांच का आदेश, बेटों को फटकार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन