गोपालगंज में बैंक का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचने के बताए तरीके

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीण बैंक के कार्यक्रम में शामिल महाप्रबंधक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार ग्रामीण बैंक ने गोपालगंज में वित्तीय साक्षरता और साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए. ग्रामीणों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के तरीके सिखाए गए और सुरक्षित बैंकिंग की जानकारी दी गई.

विज्ञापन

Cyber Fraud Prevention: बिहार ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय गोपालगंज के तत्वावधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन विभिन्न शाखाओं में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस दौरान मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ विशेष सम्मेलन भी हुआ. कार्यक्रम में ग्रामीणों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार बैंकिंग के प्रति जागरूक किया गया.

विज्ञापन

साइबर ठगी से बचाव के बताए तरीके

महाप्रबंधक राजेश पांडेय एवं क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों में बैंक अधिकारियों ने साइबर ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी. अधिकारियों ने कहा कि किसी भी स्थिति में ओटीपी और पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए.

ग्रामीणों को यूपीआई के सुरक्षित इस्तेमाल, एटीएम और डिजिटल बैंकिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी विस्तार से बताया गया. बैंक अधिकारियों ने अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की अपील की.

मुखिया सम्मेलन में बैंकिंग योजनाओं पर चर्चा

मुखिया सम्मेलन के दौरान एनपीए खातों में वसूली, केसीसी के नवीनीकरण और ओवरड्यू खातों के समाधान को लेकर चर्चा की गई. इसके अलावा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री किसान ऋण योजना सहित विभिन्न बैंकिंग एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई.

अधिकारियों ने साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी.

ग्रामीण स्तर पर साइबर जागरूकता बढ़ाने पर जोर

कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, पारदर्शी और जिम्मेदार बैंकिंग को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया. साथ ही वित्तीय साक्षरता और साइबर जागरूकता को मजबूत करने पर जोर दिया गया.

कार्यक्रमों के सफल आयोजन में बिहार ग्रामीण बैंक की विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रबंधकों एवं बैंक कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन