गोपालगंज के फुलवरिया में 10 परिवारों का पक्का घर का सपना हुआ पूरा, चाबी मिलते ही छलकी खुशी

Updated:
विज्ञापन

फुलवरिया में लाभुकों को चाबी देते बीडीओ

खुशी का माहौल! फुलवरिया में 10 बेघर परिवारों का पक्का घर का सपना पूरा हुआ. वर्षों के इंतजार के बाद लाभुकों को आवास योजना के तहत चाबियां सौंपी गईं. पक्का घर मिलने से परिवारों को सुरक्षा और राहत मिली है.

विज्ञापन

Pukka Ghar: कच्ची दीवारों की सीलन, तिरपाल के नीचे गुजरती रातें और हर बरसात में घर की चिंता से जूझ रहे बेघर परिवारों के लिए गुरुवार का दिन खुशियों भरा रहा. फुलवरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में सरकार की आवास योजना के तहत अपना पक्का मकान पूरा करने वाले 10 लाभुकों को नये घर की सांकेतिक चाबी सौंपी गयी. चाबी हाथ में आते ही लाभुकों के चेहरे खुशी से खिल उठे.

आपके शहर में

विज्ञापन

वर्षों के इंतजार के बाद मिला अपना पक्का आशियाना

जिन परिवारों ने लंबे समय तक कच्चे और जर्जर मकानों में जीवन गुजारा, उनके लिए पक्का घर मिलना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं रहा. आवास निर्माण पूरा होने के बाद जब लाभुकों को नये घर की चाबी दी गयी तो कई परिवार भावुक हो उठे.

बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव ने अपने हाथों से लाभुकों को सांकेतिक चाबी सौंपी. इस दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा.

समय पर आवास पूरा करना आत्मनिर्भरता की ओर कदम

बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सरकारी सहायता का सही उपयोग कर निर्धारित समय सीमा में आवास निर्माण पूरा करना सराहनीय है. यह आत्मनिर्भरता की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है.

उन्होंने कहा कि कच्चे छप्पर से निकलकर पक्के मकान में रहना किसी गरीब परिवार के लिए जीवन की बड़ी उपलब्धि है. जिन लाभुकों ने समय पर आवास निर्माण पूरा किया है, वे दूसरे लाभुकों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं.

चाबी मिलते ही छलक पड़े खुशी के आंसू

चाबी पाने वाले लाभुकों में गिदहां गांव के इंद्रजीत बर्मन, चुरामन चक के हसन इमाम, पकड़ी श्याम की सरोज देवी और माड़ीपुर की ललिता देवी सहित अन्य लाभुक शामिल रहे.

चाबी हाथ में आते ही सरोज देवी भावुक हो गयीं. उन्होंने कहा कि अब उनके बच्चों को बारिश के दिनों में छत से पानी टपकने की चिंता के बीच रात नहीं गुजारनी पड़ेगी. पक्का घर मिलने से परिवार को सुरक्षा और राहत मिली है.

अधिकारियों और कर्मियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम के दौरान प्रखंड के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने आवास योजना के लाभुकों को घर का बेहतर रखरखाव करने तथा सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया.

इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन