गोपालगंज में तीन वाहनों से 188 लीटर शराब बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार; बाइक, कार और स्कॉर्पियो जब्त

Updated:
विज्ञापन

उत्पाद थाने में बरामत शराब व जब्त वाहनों के साथ गिरफ्तार तस्करो की तस्वीर. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज में उत्पाद विभाग की टीम ने शराबबंदी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई की है. जिले के तीन थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई में 188 लीटर शराब बरामद की गई है. इस दौरान पांच कथित शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Gopalganj News : शराबबंदी कानून के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के तीन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 188 लीटर शराब बरामद की है. इस दौरान पांच कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक, एक कार और एक स्कॉर्पियो को भी जब्त किया गया है. गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की गयी.

विज्ञापन

विशंभरपुर में बाइक सवार दो युवकों से 17 लीटर देसी शराब बरामद

पहली कार्रवाई विशंभरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर जीवधर गांव में की गयी. उत्पाद विभाग की टीम को शराब तस्करी की सूचना मिली थी. इसके आधार पर टीम ने बाइक सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान उनके पास से 17 लीटर देसी शराब बरामद हुई.

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के साधु चौक निवासी फरमान और मांझागढ़ थाना क्षेत्र के नौका टोला निवासी रंजीत चौधरी के रूप में हुई है. शराब के साथ बाइक को भी जब्त कर लिया गया.

सिधवलिया में कार से 51 लीटर शराब जब्त

दूसरी कार्रवाई सिधवलिया थाना क्षेत्र में बरौली टोल प्लाजा के पास की गयी. यहां उत्पाद विभाग की टीम ने एक कार की तलाशी ली. कार में छिपाकर ले जायी जा रही 51 लीटर शराब बरामद की गयी.

मौके से फुलवरिया थाना क्षेत्र के गणेश डूमर राजपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद के पुत्र सुमित कुमार को गिरफ्तार किया गया. शराब बरामद होने के बाद कार को भी जब्त कर लिया गया.

फुलवरिया में स्कॉर्पियो से 120 लीटर देसी शराब बरामद

तीसरी कार्रवाई फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ गांव के पास हुई. यहां टीम ने एक स्कॉर्पियो की तलाशी ली, जिसमें 120 लीटर देसी शराब बरामद हुई. मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव वार्ड नंबर एक निवासी मिथिलेश कुमार सिंह और समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर सकरा गांव निवासी सकल राम के पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है.

गिरफ्तार आरोपितों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि शराबबंदी कानून के तहत तीनों स्थानों पर कार्रवाई की गयी. गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है. जब्त शराब को न्यायालय के आदेश के बाद नियमानुसार विनष्ट किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन