गोपालगंज से गिरफ्तार हुआ कुख्यात अक्षय यादव, 50 हजार के ईनामी अपराधी पर दर्ज है 8 केस
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 12 Feb 2025 5:51 PM
कुख्यात अक्षय यादव के साथ गोपालगंज पुलिस
Criminal Akshay Arrested : बिहार के गोपालगंज में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने कई घटना में संलिप्त कुख्यता अपराधी अक्षय यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया है.
Criminal Akshay Arrested : गोपालगंज पुलिस ने पूर्व मुखिया अरविंद यादव की गोली मारकर हत्या किये जाने के मामले में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी अपराधी कुख्यात अक्षय यादव को गिरफ्तार किया है. स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अक्षय यादव को उचकागांव थाना क्षेत्र के उजरानारायणपुर गांव से गिरफ्तारी किया. पुलिस के रिकॉर्ड में इस पर हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट समेत कई अपराधिक मामले दर्ज है. पुलिस ने इसके आपराधिक कृत्यों को देखते हुए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. पुलिस अधीक्षक (SP) अवधेश दीक्षित ने कुख्यात की गिरफ्तारी के लिए एसआइटी का गठन किया था, जिसे आज उसके घर से चारों तरफ से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया.
एसडीपीओ ने प्रेस कांफ्रेंस में दी अहम जानकारी
अक्षय यादव की गिरफ्तारी के बाद एसडीपीओ हथुआ आनंद मोहन गुप्ता ने मीडिया को संबोधित किया. एसडीपीओ ने बताया कि कुख्यात अक्षय यादव पर हाल ही में 10 जनवरी को उचकागांव थाना क्षेत्र के झीरवा गांव में हुए पूर्व मुखिया और मिडिल स्कूल के शिक्षक अरविंद यादव की गोली मारकर हत्या किये जाने के मामले में संलिप्त पाया गया. इसके पूर्व उचकागांव और कुचायकोट थाना क्षेत्र में दो हत्या समेम आर्म्स एक्ट के आठ मामले अलग-अलग थानों में दर्ज है. कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है. इसके गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों और कुख्यात को पनाह देने वाले को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है.
छह साल से अपराध की दुनिया में सक्रिय
एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि कुख्यात अक्षय यादव छह साल से अपराध की दुनिया में सक्रिय है. पहली बार इसके खिलाफ 26 मई 2019 को उचकागांव थाने में मारपीट करने का केस दर्ज हुआ था. इस मामले में वो जेल गया और फिर जमानत पर बाहर निकलने के बाद मुठभेड़ में मारे गये कुख्यात मनीष यादव के गैंग में शामिल हो गया और लगातार अपराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा. एसआइटी को कई बार चकमा देकर फरार हो चुका है. इस बार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अक्षय यादव अपने घर में पहुंचा है और फिर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए प्लानिंग बना रहा है.
पुलिस को सूचना मिलते ही एसआइटी अलर्ट हो गयी और उसके घर को चारों तरफ से घेर लिया. कुख्यात अक्षय यादव भागने के लिए बाहर निकलता, इससे पहले पुलिस ने उसे दबोच लिया. हालांकि हथियार नहीं मिल सका है. एसडीपीओ का कहना है कि हथियार की बरामदगी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. वहीं, गिरफ्तार अपराधी की दूसरे जिलों में भी अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है.
पूर्व मुखिया की हत्या में सूर्खियों में आया
उजरानायणपुर गांव के रहने वाले विनोद यादव के पुत्र अक्षय यादव बीते 10 जनवरी को झीरवा में हुए पूर्व मुखिया अरविंद यादव की गोली मारकर हत्या के मामले में सूर्खियो में आया. अक्षय यादव का नाम केस में सामने आया, उसके बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए एक्टिव हो गयी. पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित की ओर से हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार मॉनीटरिंग की जाने लगी. पुलिस को जैसे ही पता चला कि अक्षय यादव घर पर आने-जाने लगा है, एसआइटी ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
कार्रवाई में शामिल टीम होगी पुरस्कृत
एसडीपीओ आंनद मोहन गुप्ता ने कहा कि कुख्यात इनामी अपराधी अक्षय यादव की गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जायेगा. छापेमारी टीम में उचकागांव के थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, टेक्निकल सेल के प्रभारी दिनेश कुमार यादव, विकास कुमार, आशीष कुमार, आनंद कुमार, राम मुन्ना, संजीव कुमार व रविकांत चौधरी शामिल हैं. पुलिस टीम इनाम की राशि देने के साथ ही प्रशस्ति-पत्र देकर पुरस्कृत करेगी.
इसे भी पढ़ें: Gopalganj News : जमीन विवाद में हुई जुड़वा बहनों ऋषि और ऋषिका की हत्या, हिरासत में लिये गये तीन लोग, जल्द खुलेगा राज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










