गोपालगंज: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मौनिया चौक पर फूंका पुतला

Updated:
विज्ञापन

शहर की सड़क पर आक्रोश प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्त | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री का पुतला फूंका. उन्होंने पीएम, गृह मंत्री और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की.

विज्ञापन

गोपालगंज: छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी, गोपालगंज के बैनर तले शहर में विरोध प्रदर्शन किया गया.

विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश गर्ग ने की. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मौनिया चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका.

छात्रों की आवाज दबाने का लगाया आरोप

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गर्ग ने कहा कि छात्रों की लोकतांत्रिक मांगों को सुनने और समाधान करने के बजाय उन पर लाठीचार्ज करना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है.

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर जवाब देने के बजाय दमनात्मक रवैया अपना रही है.

पीएम, गृह मंत्री और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान करने में विफल रहती है और उनकी आवाज दबाने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल करती है, तो प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए.

उन्होंने छात्रों पर हुई कार्रवाई की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक मौजूद रहे.

कार्यक्रम में राहुल कुमार, सतार अली, सर्वर अली, धर्मेंद्र यादव, अनूप, जमशेद आलम, शैलेंद्र मिश्रा, रियाजुद्दीन अंसारी, अमरजीत, मनीश, हरिनारायण कुशवाहा, आकाश यादव, पप्पू यादव, पवन यादव, श्रीराम यादव, अतीक अहमद, आदिल, मो. शैफ, समीर आलम, तौफीक आलम, मो. अरफाक, शीला जायसवाल, अनीता तिवारी और मुकेश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.

Also Read: बिहार में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की अब खैर नहीं, विधानसभा से नया कानून पास, दूसरी बार पकड़े गए तो 2 साल की सजा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन