CM Nitish गोपालगंज को देंगे बड़ी सौगात, दुग्ध उत्पादन संयंत्र की रखेंगे आधारशिला

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 07 Dec 2024 12:11 PM

विज्ञापन

CM Nitish Kumar(File)

CM Nitish: सीएम नीतीश कुमार आज गोपालगंज के किसानों को बड़ी सौगात देंगे. यहां वो 60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले दुग्ध उत्पादन संयंत्र की आधारशिला रखेंगे.

विज्ञापन

CM Nitish: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को गोपालगंज के दौरे पर होंगे. सीएम यहां दुग्ध उत्पादन संयंत्र का शिलान्यास करेंगे. मुख्यमंत्री के साथ कई मंत्री और अधिकारियों का दल भी मौजूद रहेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से गोपालगंज पहुंचेंगे जहां उनके स्वागत की तैयारियां की गई है. वह जिले के कटेया में दुग्ध उत्पादन संयंत्र की आधारशिला रखेंगे.

भारी पुलिस बल तैनात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दौरे को देखते हुए गोपालगंज की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है. समारोह स्थल के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. इस समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी के भी शामिल हो सकती हैं.

रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

गोपालगंज में दुग्ध उत्पादन संयंत्र के स्थापित होने से क्षेत्रीय दुग्ध उत्पादकों को अपना दूध आसानी से खपत करने में मदद मिलेगी. एक लाख लीटर की क्षमता वाले दुग्ध उत्पादन संयंत्र होने से पूरे इलाके में दूध उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे. बिहार से सटे उत्तर प्रदेश के सीमा इलाके कटेया में यह संयंत्र स्थापित किया जा रहा है. 60 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस संयंत्र का निर्माण बिहार स्टेट मिल्क कोऑपरेटिव फेडरेशन द्वारा किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Bihar के दरभंगा में राम विवाह झांकी पर पथराव, दो पक्षों में हिंसक झड़प

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन