टोल प्लाजा पर गाड़ी पास कराने के विवाद में झड़प, राजद नेता समेत 20 पर केस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Aug 2024 10:07 PM
गोपालगंज-सीवान एनएच-531 पर वृंदावन गांव के पास बने टोल प्लाजा पर शुक्रवार की रात में वाहन का टोल वसूलने के विवाद में झड़प हो गयी. झड़प के बीच राजद नेता रंजीत यादव समेत उनके गुर्गे पहुंचे और संवेदक समेत कर्मियों के साथ मारपीट की.
गोपालगंज. गोपालगंज-सीवान एनएच-531 पर वृंदावन गांव के पास बने टोल प्लाजा पर शुक्रवार की रात में वाहन का टोल वसूलने के विवाद में झड़प हो गयी. झड़प के बीच राजद नेता रंजीत यादव समेत उनके गुर्गे पहुंचे और संवेदक समेत कर्मियों के साथ मारपीट की. घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसकी जांच करने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने इस मामले में संवेदक दीपक कुमार सिंह के बयान पर पूर्व प्रखंड प्रमुख के बेटे व राजद नेता रंजीत यादव समेत 20 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. वहीं, घटना के दौरान काफी देर तक टोल प्लाजा के पास अफरातफरी मची रही. हथुआ थाना क्षेत्र के सोहागपुर गांव निवासी दीपक कुमार सिंह एनएच-531 पर बने टोल प्लाजा पर संवेदक के रूप में कार्यरत हैं. शुक्रवार की देर शाम वे अपने टोल प्लाजा पर बैठे हुए थे. इसी दौरान टोल प्लाजा पर एक व्यक्ति पिकअप लेकर आया, जिससे टोल टैक्स की मांग की गयी जिस पर चालक ने पिकअप को गोपालगंज डीएसपी का बताया. वहीं जांच में किसी दूसरे व्यक्ति का नाम आने पर उसने बताया कि यह गाड़ी राजद नेता रंजीत यादव की है. अभी बात चल ही रही थी. इसी दौरान दो चारपहिया वाहन से अपने साथियों के साथ पहुंचे राजद नेता ने संवेदक की पिटाई कर दी. संवेदक ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने धमकी दी कि थावे में सरकार किसी की भी हो चलती हमारी चलेगी. मेरे नाम से गुजरने वाले किसी भी वाहन का टोल टैक्स नहीं लगेगा. यदि किसी ने टोल टैक्स मांगा तो उसका हाथ-पैर तोड़कर उसे घर भेज दिया जायेगा. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. मामले में पीड़ित संवेदक दीपक कुमार सिंह के आवेदन पर थावे प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख के बेटे सह राजद नेता रंजीत यादव, राजू यादव और 20 अज्ञात के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी करायी गयी है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि आरोपित राजद नेता रंजीत यादव द्वारा एक माह में कई वाहन का बिना टोल टैक्स जमा किये ही वाहन पार कराया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










