केंद्र ने 15 जुलाई तक मांगी 86 लाख प्रवासी मजदूरों की सूची

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Jun 2020 12:55 AM

विज्ञापन

केंद्रीय खाद्य विभाग ने 15 जुलाई तक 86 लाख प्रवासी (पारवारिक सदस्य)मजदूरों की सूची मांगी है़ इस सूची में प्रवासी मजदूरों के पते आदि भी मांगे गये हैं

विज्ञापन

पटना : केंद्रीय खाद्य विभाग ने 15 जुलाई तक 86 लाख प्रवासी (पारवारिक सदस्य)मजदूरों की सूची मांगी है़ इस सूची में प्रवासी मजदूरों के पते आदि भी मांगे गये हैं. उल्लेखनीय है कि केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने हाल ही में बिहार के प्रवासी मजदूरों को मई और जून माह में मुफ्त में राशन बांटने के लिए बिहार को खाद्यान्न मुहैया कराया है़ आधिकारिक जानकारी के मुताबिक राज्य खाद्य विभाग ने फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से भेजे गये मई माह के लिए 43 हजार टन चावल का न केवल उठाव कर लिया है, बल्कि उसका वितरण भी हाल ही में शुरू कर दिया है़

जून माह के लिए भी 43 हजार टन अतिरिक्त खाद्यान्न का उठाव जून माह में कभी भी किया जा सकता है़ उल्लेखनीय है कि राज्य में प्रवासी मजदूरों को खाद्यान्न की जरूरत को देखते हुए एफसीआइ की तरफ से यह आवंटन किया गया है़ इन मजदूरों को बांटने के लिए एक-एक किलोग्राम चना भी मुफ्त में मुहैया कराया गया है़ मई और जून के लिए करीब 17 हजार टन चना दिया गया है़

प्रदेश खाद्य मंत्री मदन सहनी ने बताया कि सूची के मामले में अभी मुझे कोई जानकारी नहीं है़ फिर अभी सूची कैसे दी जा सकती है? फिलहाल हम प्रवासी मजदूरों को खाद्यान्न बंटवाने की मुहिम में लगे हुए हैं. यह कार्य हमारी प्राथमिकता में है़ राशन कार्ड छपने के मामले में हो हरे विलंब पर खाद्य मंत्री सहनी ने कहा कि आधे से अधिक राशन कार्ड प्रिंट हो चुके हैं. जानकारी के मुताबिक करीब 17 लाख से अधिक राशन कार्ड छपाई की जानी है ताकि लोग उनका राशन उठाव में इस्तेमाल कर सकें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन