गोपालगंज के धीरज कुमार बने SDO, BPSC में सफलता हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

Updated:
विज्ञापन

धीरज कुमार का गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

BPSC Success Story : गोपालगंज जिले के थावे प्रखंड की सेमरा पंचायत अंतर्गत शहबजवा गांव निवासी धीरज कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में 202वीं रैंक हासिल कर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) पद पर चयनित होकर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

विज्ञापन

BPSC Success Story : (चितरंजन उपाध्याय) गोपालगंज जिले के थावे प्रखंड की सेमरा पंचायत अंतर्गत शहबजवा गांव निवासी धीरज कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में 202वीं रैंक हासिल कर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) पद पर चयनित होकर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी सफलता की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई.

विज्ञापन

BPSC Result 2026: फूलमाला और अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

धीरज कुमार के चयन पर पूर्व मुखिया सह जिला पार्षद प्रतिनिधि ओम प्रकाश राय ‘भुट्टो’ उनके आवास पहुंचे. उन्होंने धीरज कुमार को फूलमाला पहनाकर, मां दुर्गा की चुनरी और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

Gopalganj News: माता ने बताया मेहनत का परिणाम

धीरज कुमार के पिता धर्मेंद्र पंडित और माता नीलम देवी ने बेटे की सफलता पर खुशी जताई. नीलम देवी ने कहा कि धीरज ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है. बेटे की उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है.

Success Story: गांव में खुशी का माहौल

सम्मान समारोह में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सगीर आलम सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे. सभी ने धीरज कुमार की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया.

Also Read :पिता के निधन के बाद भी नहीं हारा हौसला बने SDM, गोपालगंज के लाल ने BPSC में 27वीं रैंक लाकर रचा इतिहास

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन