ePaper

Bihar Rain News: बिहार के गोपालगंज में आसमान से गिरे पत्थर, गर्मी से पहले हुई झमाझम बारिश

Updated at : 17 Mar 2025 10:18 AM (IST)
विज्ञापन
gopalganj rain news| Bihar Rain News: Hailstones fell from the sky along with heavy rain in Gopalganj

गोपालगंज में गिरे ओले

Bihar Rain News: पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के असर से गोपालगंज में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. जबकि बांका और रक्सौल में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई. मौसम विभाग ने पूर्वी-पश्चिमी चंपारण और सीवान में आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar Rain News: पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर अब बिहार के मौसम पर भी दिखने लगा है. सोमवार की सुबह गोपालगंज में तेज बारिश के साथ ओले गिरने लगा. जिससे मौसम में अचानक बदलाव आया. इसके अलावा बांका और रक्सौल में भी हल्की बूंदाबांदी हुई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीवान और आसपास के जिलों के लिए आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है.

इन 13 जिलों में वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 2-3 घंटों में राज्य के 13 जिलों औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय और खगड़िया में अगले तीन घंटों में वज्रपात के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है.

मौसम में बदलाव से फसलों पर असर

तेज बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं. खासकर गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसलों को नुकसान होने की आशंका है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 24 घंटे बिहार के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! राजनीति, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी 

मौसम में बदलाव के पीछे प्रमुख कारण

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.01 से 5.8 किमी ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में सक्रिय है. इसके अलावा, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में भी एक चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है. साथ ही, उत्तर प्रदेश से दक्षिण-पूर्व राजस्थान तक एक द्रोणी रेखा गुजर रही है. इन सभी मौसमी कारकों के संयुक्त प्रभाव से बिहार में रविवार को मौसम बदला और तापमान में गिरावट देखी गई.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन