मानसून पूर्व नप क्षेत्र में युद्ध स्तर पर शुरू हुआ नाला उड़ाही कार्य
Published by : SANJAY TIWARI Updated At : 28 May 2025 6:39 PM
बरौली. बरौली नगर पर्षद ने आने वाले मानसून से पहले नाला उड़ाही का कार्य शुरू करा दिया है. चूंकि शहर की कई नालियां बजबजा रही थीं और जहां तहां नालियां भर गयी थी, जिसका स्लैब हटाकर जेसीबी से नालियां की खुदाई शुरू कर दी गयी है.
बरौली. बरौली नगर पर्षद ने आने वाले मानसून से पहले नाला उड़ाही का कार्य शुरू करा दिया है. चूंकि शहर की कई नालियां बजबजा रही थीं और जहां तहां नालियां भर गयी थी, जिसका स्लैब हटाकर जेसीबी से नालियां की खुदाई शुरू कर दी गयी है. बुधवार को बरौली बाजार के दक्षिणी छोर की नाली की सफाई शुरू की गयी. अहले सुबह सफाई जमादार दिलीप सिंह तथा उपेन्द्र यादव जेसीबी तथा सफाईकर्मियों के साथ पहुंचे तथा सफाई कार्य शुरू हो गया. देखते ही देखते नप के सफाईकर्मियों ने नाली का स्लैब हटाना शुरू कर दिया तथा जेसीबी ने भर चुके नाली से मिट्टी और कचरा निकालकर नाली की सफाई शुरू कर दी. इस नाली की पूरी तरह सफाई हो जाने के बाद शहर के दक्षिणी छोर की सभी नालियों की सफाई की जायेगी तथा मानसून आने से पहले शहर की सभी नालियों साफ हो जायेगी ताकि बरसात में शहर में कहीं भी जलजमाव न हो. इसी तरह मेन रोड, बाबू टोली रोड, पायल टॉकीज रोड आदि की नालियों का भी कचरा निकाला जायेगा तथा नालियां साफ की जायेगी. नप के मुख्य सहायक राजदेव प्रसाद यादव तथा सफाई ठेकेदार अनूप चौबे, ब्रजेश चौबे ने बताया कि बरसात सामने है, कुछ नालियां भर गयी थीं, जिनकी उड़ाही तथा सफाई करायी जा रही है ताकि बरसात में शहर में जलजमाव नहीं हो तथा मक्खी-मच्छर पैदा नहीं हो. अब शहर के सभी छोर के घरों से निकलने वाला गंदा पानी सीधे आउटलेट में चला जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










