गोपालगंज: कक्षा में शिक्षक बने BDO, छात्राओं को पढ़ाई और करियर का दिया मंत्र

Updated:
विज्ञापन

क्लास में छात्राओं को पढ़ाते बीडीओ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज के बनकटिया कन्या विद्यालय में बीडीओ ने शिक्षक की भूमिका निभाई. छात्राओं को करियर, प्रतियोगी परीक्षा और बोर्ड परीक्षा के लिए बहुमूल्य मार्गदर्शन दिया.

विज्ञापन

Gopalganj News : पंचदेवरी प्रखंड के बनकटिया स्थित ओबीसी कन्या आवासीय प्लस टू विद्यालय में मंगलवार को बीडीओ आयुष राज आलोक शिक्षक की भूमिका में नजर आये. विद्यालय के निरीक्षण के दौरान वे कक्षा में पहुंचे और छात्राओं से संवाद करते हुए पढ़ाई की कमान संभाल ली. उन्होंने छात्राओं को करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया.

विज्ञापन

छात्राओं से करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं पर की बातचीत

बीडीओ ने छात्राओं से विभिन्न विषयों की पढ़ाई के साथ भविष्य में करियर के विकल्पों को लेकर भी बातचीत की. उन्होंने अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं के स्वरूप और उनकी तैयारी के तरीकों के बारे में जानकारी दी. साथ ही छात्राओं को अनुशासन का महत्व समझाते हुए लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी करने की सलाह दी.

नियमित पढ़ाई और अभ्यास पर दिया जोर

बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने के लिए बीडीओ ने छात्राओं को नियमित पढ़ाई और निरंतर अभ्यास पर विशेष जोर दिया. छात्राओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए केवल पढ़ाई करना ही पर्याप्त नहीं है. पढ़े हुए विषयों का लगातार अभ्यास, समय का सही प्रबंधन और आत्मविश्वास भी जरूरी है.

उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे अपनी क्षमता और रुचि के अनुसार लक्ष्य तय करें और उसे हासिल करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करें.

छात्राओं से विद्यालय की व्यवस्थाओं की ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने विद्यालय की शैक्षणिक और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में भी छात्राओं से जानकारी ली. उन्होंने छात्राओं से उनकी समस्याओं और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं को लेकर बातचीत की. छात्राओं की ओर से बतायी गयी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए बीडीओ ने विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक निर्देश दिये.

सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक माहौल पर जोर

बीडीओ ने कहा कि आवासीय विद्यालय में रहकर पढ़ने वाली छात्राओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. उन्हें सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना विद्यालय प्रबंधन की प्राथमिकता होनी चाहिए.

उन्होंने छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विद्यालय प्रबंधन के पदाधिकारियों और कर्मियों को भी निर्देशित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन