गोपालगंज में सर्राफा दुकानदारों की सुरक्षा को लेकर थावे में बैठक, दुकानों में CCTV और हूटर लगाने का निर्देश
सर्राफा दुकानदारों की सुरक्षा को लेकर बैठक, सीसीटीवी व हूटर लगाने का निर्देश | Prabhat Khabar Network
थावे बाजार में सर्राफा दुकानदारों की सुरक्षा को लेकर हुई बैठक में CCTV और हूटर लगाने का निर्देश दिया गया. पुलिस गश्त बढ़ाने का भी आश्वासन.
Gopalganj News : थावे बाजार में सर्राफा दुकानदारों की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर सोमवार देर शाम बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता सर्राफा मंडल अध्यक्ष गोविंद उर्फ गप्पू गुप्ता ने की. इसमें थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने आभूषण व्यवसायियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की.
दुकानों में सीसीटीवी और हूटर लगाने का निर्देश
थानाध्यक्ष ने सभी सर्राफा दुकानदारों को अपनी-अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे और हूटर लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आभूषण दुकानों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखना जरूरी है. किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील भी की गयी.
बाजार में डायल-112 की गश्त की मांग
बैठक के दौरान सर्राफा व्यवसायियों ने थावे बाजार में डायल-112 पुलिस की नियमित गश्त कराने की मांग रखी. व्यवसायियों ने कहा कि बाजार क्षेत्र में पुलिस की नियमित मौजूदगी रहने से सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी.
लगातार पुलिस गश्त का थानाध्यक्ष ने दिया आश्वासन
व्यवसायियों की मांग पर थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बाजार क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्त सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया. उन्होंने व्यवसायियों से पुलिस के साथ समन्वय बनाकर काम करने की अपील की.
बैठक में सर्राफा मंडल अध्यक्ष गोविंद उर्फ गप्पू गुप्ता, पासपति गुप्ता, अमित सोनी, संतोष सोनी, हरकेश सिंह, जितेंद्र जसवाल समेत बाजार के कई सर्राफा व्यवसायी मौजूद रहे.


आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए