गोपालगंज के कृषि विज्ञान केंद्र में उर्वरक अनुज्ञप्ति के लिए 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू
सिपाया में कार्यक्रम का शुरुआत करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network
गोपालगंज के सिपाया में उर्वरक डीलरों के लिए 15 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। संभावित डीलरों को मिट्टी स्वास्थ्य प्रबंधन और उर्वरक नियमों की तकनीकी जानकारी दी जाएगी।
Gopalganj News : कुचायकोट प्रखंड के सिपाया स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में उर्वरक अनुज्ञप्ति के लिए समेकित पोषक प्रबंधन विषय पर 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के सातवें बैच की शुरुआत सोमवार को हुई. कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्र की वरीय वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ. अनुपमा कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया.
संभावित उर्वरक डीलरों को दी जायेगी तकनीकी जानकारी
डॉ. अनुपमा कुमारी ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य संभावित उर्वरक डीलरों को मिट्टी स्वास्थ्य प्रबंधन, उर्वरकों से जुड़े नियमों और कानूनों की तकनीकी जानकारी देना है. इसके साथ ही प्रतिभागियों को मिट्टी स्वास्थ्य प्रबंधन के क्षेत्र में पैरा एक्सटेंशन प्रोफेशनल के रूप में विकसित करने पर भी जोर दिया जायेगा.
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण 22 सितंबर से शुरू होकर छह अक्तूबर तक चलेगा. इस दौरान प्रतिभागियों को उर्वरकों के उचित उपयोग और मिट्टी की गुणवत्ता से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जायेगी.
40 प्रतिभागी ले रहे प्रशिक्षण
कोर्स संचालक डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न प्रखंडों से 40 प्रतिभागी शामिल हुए हैं. 15 दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण के दौरान देश के विभिन्न उच्च शिक्षण और शोध संस्थानों के विशेषज्ञ प्रतिभागियों को समेकित पोषक प्रबंधन और उर्वरक प्रबंधन से जुड़ी तकनीकी जानकारी देंगे.
विशेषज्ञों की मौजूदगी में होगा प्रशिक्षण
कार्यक्रम में गृह विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. अनिता गौतम, श्रीमती श्रीप्रिया दास, फार्म मैनेजर रविकांत कुमार, सहायक पंकज कुमार, नीलेश कुमार, शुभम कुमार, वीरेंद्र कुमार और पप्पू कुमार मौजूद रहे.


आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए